करण जौहर का नया रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ इन दिनों लोगों के बीच काफी चर्चा में है। शो का पहला एपिसोड आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और इसके बाद के एपिसोड्स भी बहुत दिलचस्प रहे। अब जब शो फिनाले के करीब पहुंच चुका है, फैंस इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं कि आखिर जीत किसकी होगी, मासूम लोगों की या चालाक ‘ट्रेटर्स’ की। इसी बीच शो से कुछ एपिसोड पहले बाहर हुईं अंशुला कपूर ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस शो में हिस्सा लेने के बाद उनकी मानसिक हालत बिगड़ गई और उन्हें PTSD यानी पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर हो गया।
अंशुला ने शो को बताया ‘मानसिक रूप से परेशान करने वाला’
क्विंट से बात करते हुए अंशुला ने कहा कि पूरी तरह बाहर की दुनिया से कटे रहकर शो में रहना बहुत ही मुश्किल अनुभव था। उन्होंने बताया कि शो का माहौल इतना तनावभरा था कि वो इसे ‘मानसिक रूप से परेशान करने वाला’ मानती हैं।
अंशुला ने कहा कि उन्होंने शो में हिस्सा इसलिए लिया क्योंकि उन्हें बताया गया था कि यह शो इंटरनेशनल फॉर्मेट जैसा होगा, लेकिन असल में वैसा नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ लंबी शूटिंग का मामला नहीं था बल्कि घर का माहौल और वहां होने वाली बातें भी बहुत भारी पड़ती थीं। हमारे कमरे में कोई इंटरकॉम नहीं था। कमरों के नंबर छिपा दिए गए थे, जिससे हमें अपना या दूसरों का कमरा तक पता नहीं होता था। कमरे के बाहर विंड चाइम लगे हुए थे और अगर आपने बिना इजाजत दरवाजा खोला, तो कोई आकर कहता था कि कमरे से बाहर मत निकलो। उन्होंने बताया कि शो के बाद उन्हें दोबारा थेरेपी लेनी पड़ी और तब डॉक्टरों ने उन्हें PTSD बताया। शो में जाने से पहले मुझे ऐसी कोई मानसिक दिक्कत नहीं थी।
‘द ट्रेटर्स’ शो के बारे में
इस शो में कई जाने-माने लोगों ने हिस्सा लिया है, जैसे अंशुला कपूर, आशीष विद्यार्थी, एलनाज नौरोजी, हर्ष गुर्जराल, जन्नत जुबैर, जानवी गौड़, लक्ष्मी मांचू, महीप कपूर, करण कुंद्रा, राज कुंद्रा, जैस्मिन भसीन, मुकेश छाबड़ा, निकिता लूथर, पुरव झा, रफ्तार, साहिल सलाठिया, सुधांशु पांडे और सूफी मोटीवाला।
शो के फॉर्मेट के हिसाब से कुछ लोग गुप्त रूप से ‘ट्रेटर्स’ बनाए जाते हैं और बाकी लोग ‘इनोसेंट्स’ होते हैं। इनोसेंट्स का काम होता है ट्रेटर्स को पहचानकर बाहर करना। शो के होस्ट करण जौहर खुद तय करते हैं कि ट्रेटर्स कौन होंगे।
यह शो इंटरनेशनल अवॉर्ड जीतने वाले IDTV के शो ‘The Traitors’ का इंडियन वर्जन है। इसे BBC Studios India ने बनाया है और All3Media International के साथ मिलकर Prime Video India पर लाया गया है। इसका प्रीमियर 12 जून को हुआ था और यह शो प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par ने फिर लूटा बॉक्स ऑफिस, Maa-Kannappa को चटाई धूल
संबंधित खबरें
Prime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
28 mins agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
1 hr agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
3 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
4 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
6 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
7 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
9 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines