हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'भाई का जलवा है', वीडियो लीक होने के बाद Salman Khan की फिल्म Sikander से आई अब भाईजान की तस्वीर

Salman Khan New Picture From Movie Sikander Set: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के सेट से हाल ही में एक वीडियो लीक हुआ था, जिसके बाद अब सलमान की तस्वीर भी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
सलमान खान

Salman Khan New Picture From Movie Sikander Set: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ इन दिनों हैदराबाद के फेमस ताज फलकनुमा पैलेस में शूट की जा रही है। हाल ही में फिल्म के सेट से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की पहली झलक देखने को मिल रही है। इस वीडियो में फिल्म की शूटिंग का कुछ अहम सीन शूट हो रहा है , फिल्म के सेट से वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया। इसी बीच अब सेट से एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें सलमान खान देखने को मिल रहे हैं।

सेट से सलमान की तस्वीर आई सामने 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ तौर पर फिल्म के सेट का माहौल नजर आ रहा है, जहां क्रू मेंबर्स अपनी-अपनी जिम्मेदारियों में बिजी हैं। एक मॉनिटर पर रश्मिका मंदाना का चेहरा दिखता है, जो इस फिल्म में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। रश्मिका की ये पहली झलक उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है, क्योंकि इस फिल्म के जरिए वो पहली बार सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं।

विज्ञापन

अब वीडियो लीक होने के बाद सलमान खान की एक फैन के साथ तस्वीर भी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सलमान के साथ एक फैन नजर आ रहा है, जो भाईजान के साथ फोटो खिंचवाकर काफी खुश है। इस शख्स ने सलमान के साथ इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया।

फैन ने सलमान की जमकर की तारीफ

सलमान के साथ तस्वीर शेयर करते हुए फैन ने भाईजान की जमकर तारीफ की है। फैन ने लिखा है कि- भाई से मिलकर काफी अच्छा लगा, वो बहुत काइंड और हंबल हैं। सलमान की इस तस्वीर पर फैंस के लगातार कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जलवा है भाई का। वहीं बहुत सारे फैंस ने इस तस्वीर को देखने के बाद पोस्ट पर दिल वाले इमोजी शेयर किए हैं।

विज्ञापन

सलमान-रश्मिका की जोड़ी

आपको बता दें फिल्म ‘सिकंदर’ में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। साउथ इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकीं रश्मिका इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। फिल्म के निर्देशक ए आर मुरुगदास हैं, जो पहले भी कई सफल साउथ फिल्में बना चुके हैं।

सलमान के साथ रश्मिका की जोड़ी को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने भी पुष्टि की है कि ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद के अलावा दूसरी लोकेशन्स पर भी होगी और इसके एक्शन सीक्वेंस को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मौत से पहले Sharda Sinha ने कही थी दिल को चीर देने वाली बात, रुला गए स्वर कोकिला के आखिरी शब्द

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola