Laughter Chefs Mishappening with Rahul Vaidya: कलर्स का रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ इन दिनों फैंस को काफी एंटरटेन कर रहा है। शो पर कॉमेडी और ड्रामा का भरपूर डोज फैंस को मिलता है जिससे दर्शकों को बहुत मजा आता है। सेलेब्स खाना बनाते हैं और दर्शक उससे एंटरटेन होते हैं। लेकिन लगता है शो को किसी की बुरी नजर लग गई है। जी हां शो में अब एक के बाद एक हादसे देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में खाना बनाते समय फेमस एक्ट्रेस रीम शेख के साथ एक बड़ा हादसा हो गया था जिसमें तेल के छीटे उनके चेहरे पर पड़े थे जिससे उनका चेहरा जल गया था। अब मेकर्स ने एक और प्रोमो शेयर किया है जिसमें एक और सेलेब्रिटी के साथ खाना बनाते हुए हादसा हुआ है। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।
रीम के साथ हुआ भयानक हादसा
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रीम शेख एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, साथ ही कई टीवी शोज में भी वो नजर आ चुकी हैं। रीम शेख के सोशल मीडिया पर मिलियन्स की संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। हाल ही में शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में उनके साथ बड़ा हादसा हो गया था जब रीम खाना बना रही थीं। गर्म-गर्म तेल के छीटे रीम के चेहरे पर पड़ गए थे जिससे आंख के पास उनके चेहरे पर निशान आ गए। रीम शेख फिलहाल इस हादसे से रिकवर कर रही हैं लेकिन इस हादसे के बाद उनकी आंख पूरी तरह से सूज गई। वहीं उनके चेहरे पर कई दाग और निशान भी पड़ गए।
राहुल वैद्य के साथ अब हुआ हादसा!
रीम शेख के बाद अब मशहूर सिंगर राहुल वैद्य के साथ भी कुछ इसी तरह का हादसा देखने को मिला। वो भी उसी एपिसोड में जिसमें रीम को चोट लगी है। दरअसल कलर्स टीवी ने एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि सभी अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर खाना बना रहे हैं कि तभी अली गोनी के पार्टनर राहुल वैद्य के चेहरे पर आग की लपटें आ जाती हैं। राहुल की चीख सुनाई दे रही है जिससे बाकी सभी सेलेब्स भी डर जाते हैं। राहुल वैद्य के मुंह पर सीधा आग आ गई जिससे उन्होंने अपने चेहरे को किसी तरह से बचाया। राहत की बात ये है कि इस हादसे में राहुल को इतनी गंभीर चोट नहीं आई। वो बाल-बाल बच गए जिससे उनके फैंस ने भी राहत की सांस ली है।
‘लाफ्टर’ शेफ्स’ बना नंबर 1 शो
करीब 3 महीने पहले कलर्स ने अपने कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ से पर्दा उठाया था, जो अब एक ऐसा शो बन चुका है, जिसने ये साबित कर दिया है कि हंसी-ठहाके और नॉन स्टॉप एंटरटेनमेंट से किसी भी शो को नंबर 1 बनाया जा सकता है। टेलीविजन पर इस शो को नंबर वन नॉन-फिक्शन शो का खिताब मिल गया है। यही वजह है कि शो पहले इसी महीने की 10 तारीफ को खत्म होने वाला था जिसे अब दिसंबर तक एक्सटेंड कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor के घर आया नन्हा मेहमान, छोटी ‘स्त्री’ के आने पर अभिनेत्री ने मनाया जश्न
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines