Koffee with Karan Season 8 Second Episode Guests: करण जौहर (Karan Johar) का चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee with Karan) इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। पहले एपिसोड में बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट्स फिलहाल सुर्खियों में हैं। इस कपल ने शो में ऐसे-ऐसे खुलासे किए जिसके बाद अब ये दोनों ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गए हैं। इसी बीच अब फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि अगले एपिसोड में कौन-कौन गेस्ट बनकर अब करण के शो के काउच पर बैठने वाला है। तो इसे लेकर भी अब एक बड़ा हिंट मिल चुका है।
ये है हिंट
करण जौहर ने खुद फैंस के इस सवाल का जवाब दे दिया। करण ने अपने इंस्टाग्राम लाइव पर इसे लेकर एक बड़ा हिंट ड्राप किया है। उनके मुताबिक अब दूसरे एपिसोड में एक भाई-बहन की जोड़ी नज़र आएगी। दरअसल, इंस्टा लाइव के दौरान पहले तो करण ने इस शो के पहले एपिसोड को इतना प्यार देने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया। उसके बाद उन्होंने दीपिका और रणवीर को थैंक्यू कहा। फिर जब लोगों ने उनसे सवाल किया कि अब अगला गेस्ट कौन होगा, तो करण ने कहा कि अगले एपिसोड में बॉलीवुड के पॉपुलर सिब्लिंग्स की जोड़ी होगी। करण जौहर ने ये भी कहा कि इस जोड़ी से वो पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों रूप से बहुत करीब हैं।
कौन होंगे ये सिब्लिंग्स?
ऐसे में अब फैंस ने भी अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाने शुरू कर दिए हैं। सभी लोग अब अंदाज़े लगाने लगे हैं कि करण यहां किसकी बात कर रहे हैं। ज़्यादातर लोगों को यही लग रहा है कि अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ओर उनके भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के शो में शामिल होने की बारी है। ऐसे में कुछ यूजर्स ने लाइव सेशन के दौरान करण से पूछा कि क्या ये जोड़ी सारा और इब्राहिम की हैं? तो उन्होंने इससे इंकार कर दिया। तभी एक शख्स ने अंदाजा लगाया कि ये जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) की जोड़ी हो सकती है, लेकिन उन्होंने इस अनुमान को भी गलत ठहरा दिया।
राज़ अब भी बरकरार
अब कुछ लोगों को ऐसा लग रहा है कि शो के अगले एपिसोड में वरुण धवन (Varun Dhawan) और उनके भाई भी नज़र आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस राज़ से पर्दा नहीं उठा है। लेकिन इस सवाल ने फैंस की बेचैनी बढ़ा दी है। सभी लोग अब ‘कॉफी विद करण’ के अगले एपिसोड के स्ट्रीम होने का इंतज़ार कर रहे हैं। उम्मीद तो ये भी है कि जल्द ही दूसरे एपिसोड का प्रोमो वीडियो भी जल्द ही सामने आने वाला है।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
1 hr agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
2 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
7 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
8 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
9 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
11 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
20 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines