हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पलाश मुच्छल के बाद पलक ने भी किया ये काम, भाई ही नहीं बहन ने भी स्मृति मंधाना से तोड़ा हर रिश्ता

Palak Muchhal: पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी कैंसिल हो गई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों की खूब चर्चा होती है. इस बीच अब पलाश की बहन पलक ने अपने भाई को सपोर्ट किया है.

विज्ञापन
Palash Muchhal, Palak Muchhal, Smriti Mandhana. image credit- social media

Palak Muchhal: बीते कुछ दिनों से पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की पर्सनल लाइफ लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों को लेकर खूब बातें हुई. पलाश और स्मृति की शादी को आखिरी मौके पर पोस्टपोन कर दिया गया, जिसके बाद इंटरनेट पर कई तरह की बातें हुईं. इसके बाद पलाश और स्मृति ने हाल ही में बताया कि अब दोनों शादी नहीं कर रहे हैं. शादी के कैंसिल होने के बाद पलाश ने अपने इंस्टाग्राम से शादी की पोस्ट को डिलीट कर दिया और स्मृति को अनफॉलो भी कर दिया.

पलक ने भी किया अनफॉलो

पलाश मुच्छल ही नहीं अब उनकी बहन पलक ने भी स्मृति मंधाना को अपने इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है. शादी के समय और उससे पहले दोनों का रिश्ता बेहद गहरा था, लेकिन अब ऐसा नहीं है. पलक और पलाश दोनों ने ही स्मृति से हर रिश्ता तोड़ लिया है और अपनी-अपनी लाइफ में दोनों ही आगे बढ़ रहे हैं. हालांकि, इस शादी के कैंसिल होने की वजह सामने नहीं आई है.

23 नवंबर होनी थी शादी

इतना ही नहीं बल्कि पलक ने अपने इंस्टाग्राम से स्मृति की सभी पोस्ट को हटा दिया है. पलक के इस रिएक्शन से साफ है कि वो मुश्किल वक्त में अपने भाई के साथ खड़ी है और पूरी तरह से उन्हें सपोर्ट कर रही हैं. गौरतलब है कि 23 नवंबर 2025 को पलाश और स्मृति की शादी होनी थी, लेकिन इसे ये कहकर पोस्टपोन किया गया कि स्मृति के पिता की तबीयत ठीक नहीं है.

विज्ञापन

पलाश की चैट वायरल

हालांकि, इसके बाद पूरी कहानी ही बदल गई. दरअसल, सोशल मीडिया पर पलाश की एक लड़की के साथ चैट वायरल हो गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बातें होनी लगी कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है. हालांकि, इस पर स्मृति और पलाश का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया, लेकिन सच क्या है इसके बारे में अभी भी कोई नहीं जानता और इस शादी के कैंसिल होने की वजह भी कोई नहीं जानता है.

यह भी पढ़ें- Kanika Kapoor के साथ स्टेज पर क्या हुआ? वीडियो आते ही इंटरनेट पर हो गया वायरल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola