Sheezan Khan In Bigg Boss 17: टीवी दुनिया का सबसे बड़ा कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ जल्द ही नए सीजन के साथ लौटने वाला है। इस शो की एक खासियत है कि सलमान खान (Salman Khan) के होस्ट करने की वजह से इस शो को एक बड़ी ऑडियंस मिलती है। वहीं, मेकर्स भी ‘बिग बॉस’ में मसाला डालने से पीछे नहीं हटते। इस शो को सुपरहिट बनाने के लिए पहला कदम होता है अच्छे और सबसे कंट्रोवर्सिअल कंटेस्टेंट्स को शामिल करना। इसी बीच अब बिग बॉस में एक ऐसे शख्स की एंट्री हो सकती है जो हाल ही में काफी विवादों में रहा था।
यह भी पढ़ें: एंटरटेनमेंट की डोज हो गई ट्रिपल, अब Welcome 3 में Akshay Kumar के साथ कॉमेडी का तड़का लगाएंगे ये 2 एक्टर्स
एक्टर की जिंदगी में हुआ था ये विवाद
कहा जा रहा है कि गर्लफ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल गए पॉपुलर टीवी एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) अब सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकते हैं। शीजान की लाइफ में हाल ही में काफी ड्रामा हुआ था जिसे पूरी दुनिया ने देखा। एक्ट्रेस Tunisha Sharma ने अपने शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर फांसी लगा ली थी। जिसके बाद उनके को-स्टार यानी उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर शीजान खान को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। तुनिशा की मां ने इस दौरान शीजान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद एक्टर की मुसीबतें बढ़ गई थीं।
Image Credit : Google
खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रहे हैं एक्टर
पूरी दुनिया ने शीजान खान को दोषी समझ लिया था। हालांकि, बाद में एक्टर को बैल मिल गई। लेकिन इस केस का असर उनके करियर पर भी पड़ा। दरअसल, एक्टर के हाथ से बेवजह उनका शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ (Ali Baba Dastaan-E-Kabul) निकल गया जिसमें वो लीड एक्टर के रूप में नजर आ रहे थे। मगर उनको किस्मत ने एक और चांस दिया और एक्टर के हाथ ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का ऑफर लग गया। अब शीजान खान रोहित शेट्टी के इस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में खतरों से खेलते नजर आ रहे हैं।
क्या शो के लिए हामी भरेंगे शीजान खान?
वहीं, अब ऐसी खबरें सामने हैं कि ‘बिग बॉस सीजन 17’ (Bigg Boss 17) के लिए मेकर्स ने शीजान को अप्रोच किया है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिलहाल शो के मेकर्स और एक्टर के बीच कुछ विवाद चालू है। अगर चीजें ठीक हो गईं तो शीजान खान इस शो में अपनी लाइफ के कुछ बेहद खास सीक्रेट रिवील करते नजर आ सकते हैं। ऐसे में फैंस भी उनकी बिग बॉस के घर में एंट्री के लिए एक्साइटेड हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
7 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
8 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
10 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
12 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
13 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
13 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines