Divya Agarwal Deletes Wedding Photos: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक के बाद एक शॉकिंग खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे ब्रेकअप और डाइवोर्स का सीजन चल रहा हो। कई सेलिब्रिटीज के रिश्ते में दरार पड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। एक तरफ एक्ट्रेस दलजीत कौर (Daljeet Kaur) अपने दूसरे पति पर संगीन आरोप लगा रही हैं। तो दूसरी तरफ नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के अलग होने की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। इसी बीच अब टीवी की एक और एक्ट्रेस की शादी में तनाव की खबरें सामने आ गई हैं।
क्या टूटने वाली है दिव्या अग्रवाल की शादी?
दुल्हन बनने के 3 महीने बाद ही दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) के रिश्ते में खटास पड़ गई है अब कुछ ऐसा ही कहा जा रहा है। दरअसल, फरवरी के महीने में दिव्या अग्रवाल ने अपने बॉयफ्रेंड अपूर्वा पडगांवकर (Apurva Padgaonkar) संग अपने घर में ही शादी रचाई थी। लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि हनीमून के बाद इनका रिश्ता डगमगा गया है। लेकिन अब अचानक ऐसी खबरें क्यों उड़ने लगीं और प्रेग्नेंसी की रूमर्स के बाद बात तलाक पर कैसे आ गई चलिए जानते हैं। इसका हिंट लोगों को खुद दिव्या ने दिया है।
शादी और पति की सारी तस्वीरें की डिलीट!
दरअसल, एक्ट्रेस ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बड़े बदलाव किए हैं। जब आप दिव्या का इंस्टाग्राम अकाउंट देखेंगे तो आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, अब दिव्या अग्रवाल के इंस्टाग्राम पर आपको उनकी शादी की एक भी तस्वीर या वीडियो देखने को नहीं मिलेगी। एक्ट्रेस ने उन सभी तस्वीरों और वीडियो को या तो हाईड कर दिया है या फिर डिलीट कर दिया है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने डेटिंग के दौरान के भी सारे रोमांटिक पोस्ट आने अकाउंट से हटा दिए हैं। अब ये देखकर फैंस भी हैरान हैं।
यह भी पढ़ें: भाई की टांग तोड़ी..FIR की तो फिर मारा, Munawar के साथ जेल गए कॉमेडियन को अब बीच सड़क पीटा, Video Viral
हनीमून से लौटते ही एक्ट्रेस ने क्यों उठाया ये कदम?
इसके अलावा एक और चीज है जो फैंस को परेशान कर रही है। वो ये है कि दिव्या अग्रवाल और अपूर्वा पडगांवकर हाल ही में हनीमून मनाकर लौटे हैं। इस कपल ने हनीमून से रोमांटिक पोस्ट शेयर कर फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ की झलक दिखाई थी। वहीं, अब लोगों के मन में ऐसे सवाल उठ रहे हैं कि हनीमून पर इस कपल के बीच ऐसा क्या हो गया कि दिव्या ने लौटते ही अपनी शादी की और पति के साथ ही सभी पोस्ट डिलीट कर दी हैं। खैर ये कोई पब्लिसिटी स्टंट या कोई PR स्ट्रेटेजी भी हो सकती है। ऐसे में सच क्या है ये तो बस दिव्या और अपूर्व ही जानते हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines