Ishaan Khattar New Girlfriend: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के छोटे भाई एक्टर ईशान खट्टर एक्टिंग से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। उनका अफेयर किस एक्ट्रेस के साथ क्या चल रहा है ये जानने में फैंस की भी काफी दिलचस्पी रहती है। ईशान खट्टर एक वक्त पर एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) को डेट करने के चलते चर्चाओं में बने हुए थे। हालांकि, अब ईशान और अनन्या का ब्रेकअप हो चुका है। खुद कपल ने अपने ब्रेकअप पर हामी भरी थी।
अनन्या के बाद अब इस मॉडल पर आया ईशान का दिल!
वहीं, अब ऐसी खबरें है कि इन दिनों ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) किसी और हसीना के इश्क में घायल हैं। ईशान को एक बार फिर प्यार हो गया है। अब एक्टर किसे डेट कर रहे हैं इसे लेकर भी एक अहम जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि अनन्या से अलग होने के बाद अब ईशान का दिल किसी मलेशिया की मॉडल पर आया है। अब उनकी मिस्ट्री गर्ल के नाम का भी खुलासा हो गया है। फैंस भी ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर वो लड़की कौन है जिससे ईशान खट्टर का नाम जोड़ा जा रहा है।
Image Credit : Google
इस एक्ट्रेस से हुआ ईशान खट्टर को प्यार?
ईशान का उनकी बाइक के लिए जूनून कई बार देखने को मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, कुछ समय पहले उनकी बाइक पर एक मिस्ट्री गर्ल नजर आई थी। अब इस लड़की के नाम से भी पर्दा उठ गया है। रिपोर्ट्स का दावा है कि ईशान अब मलेशिया की मॉडल और टीवी एक्ट्रेस चांदनी बेन्ज (Chandni Bainz) को डेट कर रहे हैं। दोनों ने इसी साल जून में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया है। अब रूमर्ड कपल एक-दूसरे को लेकर काफी भी सीरियस हैं। इतना ही नहीं ईशान ने चांदनी को अपने खास दोस्तों के बीच इंट्रोड्यूज भी करा दिया है।
Image Credit : Google
मलेशिया से हैं ईशान की लेडी लव
बता दें, चांदनी बेन्ज Kuala Lumpur, मलेशिया से हैं। उन्होंने सिंगापुर के कई टीवी ड्रामा में काम किया है। चांदनी मलेशियन टीवी सीरीज करने के बाद अब इंडिया में मॉडलिंग कर रही हैं। साथ ही वो अपने बॉलीवुड डेब्यू की तयारी कर रही हैं। एक चांस मिलते ही वो बॉलीवुड में एंट्री मार अपना करियर सेट करना चाहती है। हालांकि, अभी तक एक्टर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर उड़ रही रूमर्स को कंफर्म नहीं किया है।
संबंधित खबरें
23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
19 mins agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
2 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
3 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
4 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
5 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
6 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
8 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
17 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
18 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines