इंडियन एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी दुखद खबर सामने आ रही है कि फेमस एड गुरु पीयूष पांडे का निधन हो गया है. उन्होंने पिछले चार दशकों से ज्यादा इंडस्ट्री में सफल विज्ञापन दिए. उन्होंने गुरुवार यानी कि 23 अक्टूबर को 70 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. पीयूष ने लंबे समय तक ओगिल्वी इंडिया के साथ काम किया. वह इसके साथ साल 1982 में ओगिल्वी से जुड़े थे. 27 साल की उम्र में अंग्रेजी विज्ञापनों से करियर की शुरुआत की थी.
बिजनेसमैन सोहेल सेठ ने पीयूष पांडे के के निधन की पुष्टि की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक जताया है और पोस्ट में लिखा कि उनके सबसे प्यारे दोस्त पीयूष पांडे जैसे जीनियस के खोने से वह बहुत दुखी और टूट गए हैं. उनके निधन से सोहेल टूट गए हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि भारत ने सिर्फ एक महाना एडवरटाइजिंग माइंड ही नहीं बल्कि एक सच्चे देशभक्त और एक बहुत अच्छे इंसान को खो दिया है.
जयपुर से रखते थे ताल्लुक
यह भी पढ़ें: 911 Nashville फेम हीरोइन का 23 की उम्र में निधन, 10 साल से इस बीमारी से जूझ रही थी एक्ट्रेस
पीयूष पांडे के बारे में बात की जाए तो वह राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखते थे. उनका जन्म 1955 में हुआ था. वो नौ भाई-बहन थे. इसमें सात बहनें और दो भाई शामिल थे. पीयूष के पिता एक बैंक में काम करते थे. पीयूष ने सालों तक क्रिकेट खेला था. उन्होंने एशियन पेंट्स के लिए ‘हर खुशी में रंग लाए’ कैडबरी के लिए ‘कुछ खास है’ और फेविकोल और हच जैसे ब्रैंडों के लिए विज्ञापन बनाए हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मैं पास हो गई…’, आमिर खान की बेटी आयरा ने डिप्रेशन को हराया; 8 साल बाद खत्म हुई थेरेपी
पीएम मोदी के लिए भी लिख चुके नारा
आपको बता दें कि पीयूष पांडे कई राजनीतिक स्लोगन भी लिख चुके हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के प्रचार का नारा भी उन्होंने ही दिया था. उन्होंने पीएम मोदी की सरकार के लिए स्लोगन ‘अबकी बार मोदी सरकार’ लिखा था. उन्हें भारतीय विज्ञापन के क्षेत्र मनें बड़े बदलाव लाने के लिए भी जाना जाता है. उनके कई ऐसे कैंपेन थे, जो लोगों के दिलों को छू जाते थे.
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines