Coolie Vs War 2 Advance Booking Report: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कूली’ मूवी का सोशल मीडिया पर काफी तगड़ा बज बना हुआ है। इस मूवी के साथ ही बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ भी रिलीज होने जा रही है। सिनेमाघरों में दोनों बड़ी मूवीज का आपस में क्लैश देखने को मिलेगा। वहीं जहां ऑडियंस भी दो टीम में बंट गई है। कोई ‘वॉर 2’ का इंतजार कर रहा है तो कोई ‘कूली’ मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसके साथ ही दोनों मूवीज की एडवांस बुकिंग के लेटेस्ट आंकड़े भी सामने आ गए हैं। इन आंकड़ों में दोनों मूवीज एक-दूसरे को कांटे की टक्कर दे रही है। चलिए जानते हैं एडवांस बुकिंग में कौन सी मूवी आगे है?
यह भी पढ़ें: रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म में 4 लीड स्टार, उम्र 50 के पार, ट्रेलर और फिल्म की रिलीज डेट भी जान लें
रिलीज से पहले ‘कूली’ ने कितने छापे नोट?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मूवी ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है। मूवी के अभी तक 9 लाख 38 हजार से ज्यादा के टिकट्स बिक चुके हैं। वहीं मूवी के शोज 7,425 बुक हो गए हैं। मूवी ने रिलीज से पहले ही 20.36 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 26.91 करोड़ पहुंच गया है। महाराष्ट्र और दिल्ली में मूवी ने एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कमाई की है। मुंबई में 50.76 लाख और दिल्ली में 20.58 लाख की कमाई की है।
‘वॉर 2’ का एडवांस बुकिंग कलेक्शन
ऋतिक रोशन की मूवी एडवांस बुकिंग में रजनीकांत की मूवी से पीछे चल रही है। इस मूवी ने अभी तक 1 लाख 31 हजार से ज्यादा ही टिकट्स सेल आउट हो चुकी हैं। मूवी के शोज 8,663 बुक हुए हैं। ब्लॉक सीट्स के साथ इस मूवी ने 8.7 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं महाराष्ट्र में 87.94, दिल्ली में 68.15 और उत्तर प्रदेश में 29.04 लाख की कमाई की है।
दोनों मूवीज की कास्ट
वहीं मूवीज की कास्ट की बात करें तो ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन के साथ-साथ कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं। इसमें साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने विलेन का किरदार निभाया है। वहीं ‘कूली’ में रजनीकांत के साथ-साथ नार्गाजुन अक्किनेनी, आमिर खान, श्रुति हासन और सौबिन शाहिर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: War 2 की एडवांस बुकिंग शुरू, मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का प्री-रिलीज प्रोमो
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
28 mins agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
2 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
4 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
6 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
7 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
7 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
7 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
10 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines