Adult Star Sophia Leone Death Reason Revealed: 26 साल की एडल्ट फिल्म स्टार सोफिया लियोनी 5 महीने पहले न्यू मैक्सिको स्थित अपने घर में मृत पाई गई थीं। उनके निधन की खबर ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया था। संदिग्ध हालात में हुए एक्ट्रेस के निधन को लेकर पुलिस की जांच जारी थी। अब अल्बुकर्क पुलिस विभाग ने एडल्ट स्टार की मौत पर चौंकाने वाले सच का खुलासा किया है। साथ ही उन दावों को झूठ करार दिया है, जिसमें सोफिया की मौत की जांच ‘डकैती और हत्या’ के आधार पर किया जाना बताया गया था। जाहिर है कि जब मार्च महीने में सोफिया लियोनी की मौत की खबर आई थी, उस वक्त डेड बॉडी के शुरुआती परीक्षण में मौत की असली वजह सामने नहीं आई थी और मौत को संदिग्ध बताया गया था। अब पुलिस ने मौत की असली वजह का खुलासा कर दिया है।
मौत की वजह का असली सच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडल्ट स्टार सोफिया लियोनी की मौत की जांच के दौरान पता चला है कि एक्ट्रेस की मौत ओवरडोज की वजह से हुई थी। सोफिया की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने बहुत शराब पी रखी थी। उनके मन में कई बार सुसाइड के ख्याल भी आ चुके थे। हालांकि एक्ट्रेस की मां का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि उनकी बेटी की मानसिक संबंधी समस्याओं ने उसकी मौत में भूमिका निभाई है या नहीं। हालांकि सोफिया की मां के इस खुलासे के बाद पता चल गया है कि एडल्ट स्टार की मौत के पीछे असली वजह क्या थी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss फेम कंटेस्टेंट की प्रेग्नेंसी पर बड़ा खुलासा, 6 साल से बच्चे को तरस रहा था कपल
एडल्ट स्टार की मां ने किया खुलासा
अल्बुकर्क में कानून प्रवर्तन ने मंगलवार को अपने बयान में बताया है कि सोफिया लियोनी की मौत अचानक ओवरडोज की वजह से हुई थी। हालांकि जांच में यह नहीं पता चल सका है कि किस विशिष्ट पदार्थ के जरिए सोफिया की मौत हुई। पुलिस का कहना है कि यह कंफर्म है कि मौत दुर्घटनावश हुई थी, आत्म क्षति नहीं थी। इसके साथ ही कानून प्रवर्तन ने एडल्ट स्टार के परिवार को अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
कम उम्र में मिली थी बड़ी पॉपुलैरिटी
गौरतलब है कि एडल्ट स्टार सोफिया लियोनी की मौत महज 26 साल की उम्र में हो गई थी। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी। लोग हैरान थे कि अचानक सोफिया अपने फ्लैट में मृत कैसे मिलीं? वहीं उनके निधन पर परिवार ने बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए खुलासा किया था कि उनकी बेटी काफी खुश मिजाज वाली थी। वो ट्रैवलिंग का शौक रखती थी और जानवरों से प्यार करती थी। ऐसे में अचानक उनकी मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा था।
बता दें कि सोफिया लियोनी ने कम उम्र में बेहद पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी। इंस्टाग्राम पर उनके 279 हजार फॉलोअर्स थे। उन्होंने सिर्फ 18 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया था। एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में वो बड़ा नाम बन चुकी थीं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines