Adult Star Emily Willis Health Update: एक दौर ऐसा था जब एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री सवालों के घेरे में आ गई थी। दरअसल, एक के बाद एक एडल्ट स्टार्स की मौत की खबरें सामने आ रही थीं। जब 3 महीने में 4 एक्ट्रेस की मौत की खबर आई तो लोग भी चौंक गए थे। उसी दौरान फैंस को एक और दुखद खबर मिली थी। 25 साल की एमिली विलिस (Emily Willis) जो एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं उन्हें अचानक एक दिन कार्डिएक अरेस्ट आया और वो कोमा में चली गई थीं। अब उन्हें लेकर उनके परिवार ने बड़ा अपडेट दिया है।
परिवार ने दी थी बुरी खबर की तैयारी की सलाह
बता दें, ये मामला मार्च का है जब एडल्ट स्टार की हालत बिगड़ गई थी और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। उस दौरान एक्ट्रेस के परिवार ने इस खबर की पुष्टि करते हुए ये तक कह दिया था कि एक्ट्रेस के चाहने वाले बुरी खबर के लिए तैयार रहें क्योंकि उनकी हालत इतनी नाजुक है कि कभी भी बुरी खबर आ सकती है। एक्ट्रेस के परिवार ने साफ कहा था कि एमिली की हालत नाजुक है और उनका शरीर किसी भी चीज से रिस्पांस नहीं कर रहा है। वहीं, अब खबर आई है कि एमिली विलिस की हालत में सुधार आ गया है।
अब कोमा से बाहर आई एक्ट्रेस
एक्ट्रेस कोमा से बाहर आ गई हैं। ये सुनकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे क्योंकि अब जो हुआ है वो किसी चमत्कार से कम नहीं है। जिसके बचने तक की उम्मीद नहीं थी अब वो एक्ट्रेस मौत के मुंह से बाहर आ गई हैं। अब एक्ट्रेस की बहन ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है। एक्ट्रेस की बहन ने कहा कि एमिली की आंखें रिस्पांस दे रही हैं। हालांकि, वो अभी भी कम्यूनिकेट नहीं कर पा रही हैं। अब डॉक्टर्स के साथ-साथ एक्ट्रेस का परिवार पूरी कोशिश कर रहा है कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और वो सब लोग इस समय एक्ट्रेस के साथ रह सकें।
यह भी पढ़ें: अचानक बेहोश हुए और दम तोड़ दिया…, साउथ फिल्म डायरेक्टर बीजू वट्टप्पारा का निधन
एडल्ट स्टार की हालत में आया सुधार
अब एक्ट्रेस से बात कर, पुरानी यादों का जिक्र कर, उनका फेवरेट म्यूजिक बजाकर या फिर फोटोज दिखाकर उनके करीबी लोग हेल्थ में इम्प्रूवमेंट लाने की कोशिश कर रहे हैं। अब ये फैंस के लिए राहत की खबर है। सभी लोग एक्ट्रेस की सेहत में सुधार की जानकारी लेकर खुश नजर आ रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। अब देखना होगा एक्ट्रेस का परिवार कब अच्छी खबर सुनाता है।
संबंधित खबरें
चेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
1 hr ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
3 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
5 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
6 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
8 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
8 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
8 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
9 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
22 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines