Kagney Linn Karter Death: मशहूर एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस काग्नी लिन कार्टर का निधन हो गया है। काग्नी ने महज 36 साल की उम्र में सुसाइड कर अपनी जान ले ली। काग्नी लिन कार्टर के दोस्तों ने इस खबर की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। रिपोर्ट्स की मानें तो गुरुवार को ओएच के पर्मा स्थित उनके आवास पर काग्नी का निधन हो गया था। वहीं, अब काग्नी के दोस्तों ने इस खबर की पुष्टि करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एडल्ट फिल्म स्टार के निधन की जानकारी दी है। इस खबर से फैंस बेहद दुखी है और काग्नी की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।
एक्ट्रेस के दोस्तों ने की बेहद मदद
रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि काग्नी लिन कार्टर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान थी और इसकी वजह से वो काफी बेचैन रहती थी। इतनी पॉपुलैरिटी और टेलेंट के बाद भी काग्नी समय के साथ इन परेशानियों से घिरती गई और आखिर में आकर उन्होंने सुसाइड कर अपनी जान दे दी। बता दें कि एक्ट्रेस के दोस्तों ने इस परेशानी से निकलने के लिए उनकी बेहद मदद भी की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। काग्नी के दोस्तों ने उनकी स्वास्थ्य परेशानियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया।
कौन थी काग्नी लिन कार्टर?
काग्नी लिन कार्टर के दोस्तों की मानें तो वो 36 साल की एक एक्ट्रेस, सिंगर, डांसर थी। साथ ही वो एक बेहद अच्छी बेटी और शानदार दोस्त भी थी। काग्नी लिन कार्टर के दोस्तों का कहना है कि साल 2019 में पहली बार वो उनके साथ क्लीवलैंड स्टूडियो में आई थी। इतना ही नहीं बल्कि हाल ही वो एलए से बाहर आई थी, जहां पर ना कोई उन्हें जानता था और ना वो किसी को।
यह भी पढ़ें- फिर Deepfake के शिकार हुए बॉलीवुड सेलेब्स, शाहरुख से लेकर अक्षय तक का AI वीडियो वायरल
अपने काम से पाई खूब पॉपुलैरिटी
रिपोर्ट्स की मानें तो 2000 के दशक के मध्य से काग्नी ने एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके काम और टेलेंट ने उन्हें एवीएन अवॉर्ड से भी नवाजा। इसके बाद उन्होंने अपना खुद का स्टूडियो खोलने का फैसला किया। इतना ही बल्कि उनके दोस्तों ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने सबसे बुरे दिनों में भी वो बराबर स्टूडियो आती रहीं और काम करती रही।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines