Adnan Sami Mother Passed Away: बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एक दुखद खबर सुनाई है। सिंगर के घर मातम पसर गया है और जिंदगी में दुख के बादल छा गए हैं। अदनान सामी के सिर से मां का साया उठ गया है। अदनान सामी की मां का इंतकाल हो गया है और ये दुखद खबर खुद सिंगर ने सुनाई है। उन्होंने एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर कर दुनिया को मां के निधन की जानकारी दी है।
अदनान सामी की मां का हुआ निधन
अदनान सामी की मां बेगम नौरीन सामी खान (Begum Naureen Sami Khan) ने आज यानी सोमवार, 7 अक्टूबर को अपनी अंतिम सांस ली। नौरीन सामी खान 77 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए लविदा कह गईं। हालांकि, उनका निधन क्यों हुआ? उन्हें कोई बीमारी थी या फिर उम्र संबंधी समस्या थी? अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है। सिंगर की मां के निधन का कारण फिलहाल पता नहीं चल पा रहा है।
अदनान सामी ने शेयर किया पोस्ट
अब सिंगर अदनान सामी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से मां की खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दुनिया के साथ अपना दर्द बांटा है। उनका पोस्ट देख अब सिंगर के करीबी और उनके चाहने वाले भी इमोशनल हो गए हैं। दरअसल, मां की तस्वीर शेयर करते हुए सिंगर ने लिखा, ‘मैं अत्यंत उदासी और असीम दुख के साथ हमारी प्यारी मां बेगम नौरीन सामी खान के निधन की अनाउंसमेंट करता हूं… हम गहरे दुख में डूबे हुए हैं। वो एक बेहतरीन महिला थीं, जिन्होंने जिसे भी छुआ बस प्यार और खुशियां ही बांटी। हम उन्हें बेहद याद करेंगे।’
यह भी पढ़ें: Stree 2 के डायरेक्टर पर है कैसा फैमिली प्रेशर? बॉलीवुड के खान ही पार करा सकते हैं नैया
दुख में डूबे अदनान सामी
अदनान सामी ने अपने इस भावुक नोट में आगे लिखा, ‘कृपया उनकी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करें। हम अल्लाह के हैं और उन्हीं के पास लौटेंगे। अल्लाह हमारी प्यारी मां को जन्नत-उल-फिरदौस अता करे…आमीन…।’ अब सिंगर का ये पोस्ट देख बॉलीवुड सेलेब्स, म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोग और फैंस उनकी मां की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। साथ ही सिंगर अदनान सामी को सांत्वना दे रहे हैं। मिमी माथुर ने इस पोस्टर पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘मुझे आपके नुकसान के लिए बहुत खेद है, प्रिय अदनान, रोया और मदीना। परिवार को शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।’ बाकी फैंस ने ‘रेस्ट इन पीस’ और ‘ॐ शांति’ के कमेंट किए हैं।
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
3 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
6 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
7 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
7 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines