हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैं शॉक्ड था, जब लोगों ने मेरे भारतीय नागरिकता लेने पर सवाल उठाए थे', पहली बार खुलकर बोले अदनान सामी

विज्ञापन
adnan sami

Adnan sami: अदनान सामी ने अपनी पाकिस्तानी नागरिकता छोड़ दी और 2016 में भारतीय नागरिकता हासिल कर ली थी। उनके इस कदम को लेकर सीमा के दोनों लोगों ने सवाल उठाए।

पाकिस्तान में कुछ लोगों ने तो ये तक कहा कि- अदनान ने ऐसा पैसों के लिए किया है, लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू ने गायक-संगीतकार अदनान ने कहा कि कई लोगों ने उनकी लाइफ पर “अपनी बिना मांगी राय स्वेच्छा से” दी और अपने तरीके से बातें बनाईं।

और पढ़िए – जेटसिंथेसिस के ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ने पेश किया महामृत्युंजय मंत्र, सोनू निगम ने दी आवाज

पैसा उनके लिए महत्व नहीं रखता- अदनान  

विज्ञापन

अदनान ने कहा कि “पाकिस्तान में कुछ लोगों ने कहा कि मैंने भारत को इसलिए चुना, क्योंकि वहां अधिक पैसा है और मैं वहां अधिक पैसा कमा रहा हूं, लेकिन मैंने कहा कि ‘क्षमा करें, ऐसा कुछ भी नहीं हैं और क्या आप मेरे परिवार के बारे में जानते हैं? साथ ही उन्होंने कहा कि पैसा उनके लिए महत्व नहीं रखता है।

विरासत में मिली बहुत सी चीजें हैं, जो मैंने दे दी- अदनान 

अदनान कहते हैं कि मुझे एक बहुत ही संपन्न, धनी परिवार में जन्म लेने और पालन-पोषण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पैसा अगर कुछ भी है, तो मैंने बहुत कुछ छोड़ दिया है, क्योंकि वहां (पाकिस्तान) से विरासत में मिली बहुत सी चीजें हैं, जो मैंने दे दी हैं।”

विज्ञापन

अदनान ने किया ये सवाल

इसके अलावा अदनान सामी ने सवाल किया कि लोगों के लिए यह स्वीकार करना इतना मुश्किल क्यों था कि वह “भारत से प्यार करते हैं” और “घर जैसा महसूस करते हैं।” यही वजह है कि वह यहां रहना चाहते थे। उन्होंने कहा कि “यहां मुझे जिस तरह का प्यार और सराहना मिली, उसने मुझे एक कलाकार के रूप में अभिभूत कर दिया।”

और पढ़िए – Pathaan On Prime Video: आधी रात ओटीटी पर रिलीज हुई ‘पठान’, डिलीटेड सीन्स देखकर फैंस बोले- ‘थिएटर में आग लगा देते’

मैं एक कलाकार हूं- अदनान 

तेरा चेहरा गायक ने स्वीकार किया कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक परिदृश्य के कारण यह कदम एक बड़ी बात थी और कहा कि “मैं समझता हूं कि दोनों देशों के बीच दुश्मनी के कारण यह एक बड़ी बात क्यों है। यह एक राजनीतिक मुद्दा है, लेकिन मुद्दा यह है कि मेरा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, मैं एक कलाकार हूं।”

विज्ञापन

भारतीय नागरिकता प्राप्त करने में 18 साल लगे

एक इंटरव्यू में अदनान सामी ने बताया था कि उन्हें भारतीय नागरिकता प्राप्त करने में 18 साल लग गए, लेकिन मैं यहां जो कहने की कोशिश कर रहा हूं वह यह है कि उन 18 सालों में मैंने इस बारे में दुनिया से कुछ नहीं कहा। मुझे दो बार रिजेक्ट किया गया।

पासपोर्ट सिर्फ एक दस्तावेज है- अदनान

मुझे अपनी मूल नागरिकता छोड़नी पड़ी और कुछ समय के लिए मैं राज्य विहीन हो गया। डेढ़ साल तक मैं किसी देश का नहीं रहा। पासपोर्ट सिर्फ एक दस्तावेज है, लेकिन मैं किसी भी देश के स्वामित्व में नहीं था और उस स्थिति में मैं यात्रा नहीं कर सकता था, मैं कुछ भी नहीं कर सकता था।”

विज्ञापन
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola