Bigg Boss OTT 3 Wild Card Entry: बिग बॉस ओटीटी 3 बेहद तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिस स्पीड से कंटेस्टेंट्स शो से बाहर हो रहे हैं अब मेकर्स को शो में वाइल्डकार्ड एंट्री तो करवानी ही पड़ेगी। कई दिनों से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। साथ ही पहला वाइल्ड कार्ड बनकर कौन आएगा? उस नाम को लेकर भी कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं। वहीं, अब फाइनली शो में पहले वाइल्ड कार्ड की एंट्री हो गई है।
घर में आया पहला वाइल्ड कार्ड
आज के एपिसोड में घर में लड़ाई-झगड़े तो देखने को मिलेंगी ही। साथ ही बाकी कंटेस्टेंट्स को एक नया झटका भी मिलने वाला है। कंटेस्टेंट्स को लग रहा था कि एक-एक कर कई एविक्शन होने के बाद वो ट्रॉफी के करीब पहुंच रहे हैं। लेकिन अब उनका ये भ्रम आज वाइल्ड कार्ड की एंट्री के साथ ही टूटने वाला है। अब जिओ सिनेमा के सोशल मीडिया हैंडल पर एक नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में होस्ट अनिल कपूर इस नए वाइल्ड कार्ड का शो में स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं।
आते ही वाइल्ड कार्ड ने कटारिया से लिया पंगा
बता दें, ये वाइल्ड कार्ड सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है और इसके इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हालांकि, प्रोमो वीडियो में वाइल्ड कार्ड का फेस पूरी तरह से रिवील नहीं किया गया है, लेकिन उनकी बातों से ही समझ आ गया है कि वो शो में किस मकसद से आया है। इस नई एंट्री से शो में कई कंटेस्टेंट्स का गेम हिलने वाला है और सबसे ज्यादा खतरे में लव कटारिया हैं। दरअसल, इस वाइल्ड कार्ड ने स्टेज पर ही लव को अपना दुश्मन बता दिया है और उन्हें एल्विश यादव का मैनेजर कहा है।
यह भी पढ़ें: Surbhi Chandna की गोद में शादी के 4 महीने बाद दिखा न्यू बोर्न बेबी, फैंस ने दी बधाई; क्या है मामला?
कौन है बिग बॉस ओटीटी 3 का पहला वाइल्ड कार्ड?
साथ ही विशाल का सपोर्ट करते हुए उन्होंने बताया है कि इस गेम में भाईचारा कुछ भी नहीं है बल्कि भाई ने उन्हें यहां चारा बना दिया है। अब ये वीडियो देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि इस वाइल्ड कार्ड के आने से घर में कई झगड़े और दुश्मनियां होने वाली हैं। वैसे अगर आप ये जानने के लिए बेताब हो रहे हैं कि ये कंटेस्टेंट कौन है? तो बता दें, ये पॉपुलर इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और फिटनेस मॉडल अदनान शेख हैं। अदनान शेख टिक टॉक से पॉपुलर हुए थे। वो फैजू के ग्रुप का हिस्सा हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
15 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
17 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
18 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
20 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
20 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
21 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines