हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

2025 की वो फिल्म, जिसमें ना कोई एक्शन ना कोई विलेन, थिएटर में फ्लॉप ओटीटी पर हिट

OTT HIT Film: बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसी फिल्म आई, जो आते ही फ्लॉप हो गई. हालांकि, फिल्म ओटीटी पर आते ही छा गई. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं…

विज्ञापन
ओटीटी पर आते ही फिल्म ने किया कमाल. image credit- youtube

OTT HIT Film: बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी तक फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. कुछ फिल्म टिकट खिड़की पर हिट होने के बाद ओटीटी पर आती हैं, तो कुछ डायरेक्ट ओटीटी पर ही रिलीज होती हैं. हालांकि, कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद ओटीटी पर कमाल दिखा देती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें ना कोई विलेन था और ना कोई एक्शन। फिल्म टिकट खिड़की पर भी फ्लॉप हो गई, लेकिन ओटीटी पर आने के बाद फिल्म ने धमाल मचा दिया. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’

दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2025 में रिलीज हुई म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ है. जी हां, इस फिल्म में ना कोई विलेन था और ना कोई एक्शन सीन. फिल्म में एक नहीं बल्कि कई स्टार्स थे. इस फिल्म में सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, अली फजल, कोंकणा सेन शर्मा, आदित्य रॉय कपूर, नीना गुप्ता और अनुपम खेर जैसे सितारे नजर आए थे.

क्या थी फिल्म की कहानी?

फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी चार कपल के इर्द-गिर्द घूमती है. ये चारों ही अलग अलग ग्रुप के हैं. फिल्म में रिश्तों की उलझनों को दिखाया गया है. कोई अपनी शादी से खुश नहीं है, तो किसी को शादी को लेकर ही उलझन है. इतना ही नहीं बल्कि करियर की वजह से एक कपल के बीच में दूरियां आ जाती हैं.

ओटीटी पर मिला शानदार रिस्पॉन्स

फिल्म में आपको थोड़ी बहुत कॉमेडी ही देखने को मिलेगी. इस फिल्म में प्यार-रिश्तों की अहमियत और इमोशंस को बेहद शानदार तरह से दिखाया गया है. फिल्म को थिएटर्स में तो वो प्यार नहीं मिला था, लेकिन ओटीटी पर आते ही ‘मेट्रो इन दिनों’ टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. फिल्म को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

यह भी पढ़ें- Anurag Kashyap की वो साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म, जिसकी ना कहानी का पता, ना स्क्रिप्ट, फिर भी हुई हिट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें