Aditya Roy Kapoor-Ananya Panday: बी-टाउन हो या फिर टीवी इंडस्ट्री अक्सर कई सितारों के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आती रहती हैं। इन दिनों बी-टाउन में चर्चा है कि आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का ब्रेकअप हो गया है और दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। इस खबर से फैंस का भी दिल टूटा है, लेकिन इस बीच आदित्य एक बार फिर से अनन्या संग नजर आए हैं, जिससे लोग कंफ्यूज हैं।
नहीं हुआ आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का ब्रेकअप
दरअसल, इन दिनों खबरों का बाजार आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के ब्रेकअप की खबरों से भरा पड़ा है, लेकिन इस बीच आदित्य रॉय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें वो अनन्या पांडे संग नजर आ रहे हैं। जी हां, आदित्य ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो अपनी लेडी लव अनन्या के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो पुराना है और आईवियर ब्रांड के एड के दौरान का है, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि जब आदित्य और अनन्या की खबरें जोरों पर हैं, ऐसे में आदित्य ने ये वीडियो शेयर कर क्या जाहिर किया है?
Aditya Roy Kapoor, Ananya Panday
Aditya Roy Kapoor, Ananya Panday
Aditya Roy Kapoor, Ananya Panday
Aditya Roy Kapoor, Ananya Panday
Aditya Roy Kapoor, Ananya Panday
Aditya Roy Kapoor, Ananya Panday
लोग हुए कंफ्यूज
इस वीडियो को देखकर लोगों के मन में सवाल है कि शायद दोनों का ब्रेकअप नहीं हुआ है? इसलिए आदित्य ने ये वीडियो शेयर किया है और अगर दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं, तो आदित्य ने ये वीडियो क्यों शेयर किया है। अब भई इसका जवाब तो खुद आदित्य ही दे सकते हैं, लेकिन आदित्य और अनन्या के ब्रेकअप को लेकर अब कंफ्यूजन हो रहा है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर पहले भी रिएक्ट नहीं किया था। अब सच क्या है वो तो आदित्य और अनन्या को ही पता है, लेकिन इस वीडियो को देखकर फैंस के चेहरे एक बार फिर से खिल उठे हैं।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
13 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
15 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
16 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
17 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
19 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines