Aditya Rikhari Concert: अक्सर सुनने में आता है कि कई सिंगर्स के कॉन्सर्ट में बवाल हो गया. कभी फैंस सिंगर पर ही हमला कर देते हैं, तो कभी आपस में भिड़ जाते हैं. इस तरह की चर्चा अक्सर सुनने में आती ही रहती हैं. इस बीच अब पॉपुलर सिंगर आदित्य रिखारी का हाल ही में नोएड़ा में कॉन्सर्ट था, जिसमें जमकर बवाल हुआ. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ? तो आइए जानते हैं…
आदित्य रिखारी के कॉन्सर्ट में बवाल
दरअसल, आदित्य रिखारी के कॉन्सर्ट से एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आदित्य रिखारी के कॉन्सर्ट में दो लड़कियों ने एक महिला पर हमला कर दिया और महिला की जमकर धुनाई कर रही हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़कियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं और महिला को जमकर पीटे जा रही हैं.
लड़कियों ने की महिला की पिटाई
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि आस-पास के लोग भी महिला की मदद नहीं कर रहे हैं और खड़े होकर तमाशा देख रहे हैं. दोनों लड़कियों ने महिला को बहुत देर तक पीटा. हालांकि, इसके बाद भीड़ ने बीच-बचाव किया. गौरतलब है कि बीते दिन यानी शनिवार, 20 सितंबर को नोएडा के इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो सेंटर में आदित्य रिखारी का कॉन्सर्ट था, जिसमें फैंस पहुंचे थे.
यूजर्स ने दिया रिएक्शन
सिंगर के कॉन्सर्ट में हंगामा का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स करके अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो में तो आए दिन इस तरह के किस्से सुनने को मिलते ही रहते हैं. अब कॉन्सर्ट में भी इस तरह की घटना सामने आना, अपने आपमें बड़े सवाल खड़ी करती है. बता दें कि इस मामले पर सिंगर ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है.
यह भी पढ़ें- Zubeen Garg की मौत का जिम्मेदार कौन, रोती-बिलखतीं पत्नी ने क्या कहा?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines