Aditya Narayan Hits Fan Viral Video: पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) अपने गानों से कम अपने विवादों से ज्यादा चर्चा में रहते हैं। क्यूट से दिखने वाले और स्क्रीन पर कॉमेडी करने वाले सिंगर रियल लाइफ में अक्सर गर्म हो जाते हैं। उनका कई बार पब्लिक में माथा सनका है और वो बेकाबू होकर होश खोते हुए अपना वो रूप दिखा बैठे हैं जिसकी फैंस उम्मीद नहीं करते। इसी बीच एक बार फिर कुछ ऐसा की किस्सा सामने आया है जिसमें आदित्य नारायण भीड़ में कुछ ऐसी हरकत कर बैठे कि अब इंटरनेट पर उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और इसे देखकर फैंस भी सन्न रह गए हैं।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav ने थप्पड़ मार हिला दिया ‘Systumm’, पुलिस ने किया यूट्यूबर को काबू; Video Viral
आदित्य नारायण ने कॉन्सर्ट में फैन संग की बदतमीजी
दरअसल, हाल ही में आदित्य नारायण भिलाई में लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे। यहीं पर उन्हें फैन की किसी बात पर इतना गुस्सा आ गया कि अब वो सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। सिंगर ने अब अपने एक फैन के साथ सरेआम बदसलूकी की है। उनका बुरा बर्ताव देखकर अब आप भी चौंक जाएंगे। सामने आए इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उदित नारायण के बेटे और मशहूर सिंगर आदित्य नारायण एक कॉन्सर्ट कर रहे हैं। उन्हें इस वीडियो में ‘डॉन (Don) फिल्म का गाना ‘आज की रात’ (Aaj Ki Raat) गाते हुए सुना और देखा जा सकता है। लेकिन गाना गाते-गाते सिंगर एक फैन को अपनी माइक से उसके हाथ पर पीटने लगे।
https://twitter.com/andjustsmile_/status/1756874217797345361?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1756874217797345361%7Ctwgr%5Ed21ba788cba5f71e98c2d24f0ae6c626752b1563%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jansatta.com%2Fentertainment%2Faditya-narayan-misbehaved-with-fan-snatches-phone-and-threw-in-crowd-netizens-troll-him-viral-video%2F3206157%2F
क्यों आया सिंगर को इतना गुस्सा?
इतना ही नहीं उस फैन को सिंगर ने माइक से पीटने के बाद उसका फोन छीन लिया और गुस्से में उसे भीड़ में कहीं दूर फेक दिया। अब उनका ये बर्ताव सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आ रहा। उन्होंने अपने ही फैन के साथ ऐसी हरकत कर दी कि अब वो शायद कभी भी सिंगर को पहले ही तरह पसंद नहीं करेगा और उनके कॉन्सर्ट की टिकट तो कभी नहीं खरीदेगा। लेकिन फैंस को ये समझ नहीं आ रहा कि आदित्य नारायण को अचानक इतना गुस्सा क्यों आया कि उन्हें ऐसी हरकत करनी पड़ गई। लेकिन अब उनका ये गुस्सा उन्ही पर भारी पड़ गया है। सिंगर के इस बिहेवियर को दख अब फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे हैं।
सिंगर पर भड़के फैंस
आदित्य नारायण ने उस कॉन्सर्ट में न सिर्फ उस फैन का अपमान किया बल्कि उसका नुक्सान भी कर बैठे। साथ ही उन्होंने जिस तरह से गुस्से में फोन फेका उससे भीड़ में मौजूद कोई भी शख्स चोटिल हो सकता था। ऐसे में उनकी ये चूक अब उनकी ट्रोलिंग का कारण बन गई है। ऐसे में अब कुछ लोगों ने आदित्य नारायण को बॉयकॉट करने की मांग की है। इसके अलावा एक शख्स ने लिखा है, ‘बाप के पैसे का अहंकार है।’ एक यूजर ने कहा, ‘यह अहंकार चरम पर है! यदि कोई समस्या होती तो उसे ऑर्गनाइज़र और क्रू का सपोर्ट मिलता.. यह रवैया अप्रिय है! उन्हें उदित नारायण सर से बहुत कुछ सीखना है।’ एक निराश यूजर ने लिखा, ‘आदित्य नारायण तुम कितने लूजर हो! क्या आपके पिता ने उसके लिए फोन खरीदा था? ये दुस्साहस देखकर आपसे पूछ रहा हूं कि आपको किसी का फोन फेंकना पड़ रहा है। घटिया इंसान। उदित नारायण अपने बेटे के बेकार के अहंकार को ठीक करें!’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines