हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Aditya Dhar ने Pahalgam Attack पर किया पोस्ट, इंटरनेट पर पड़ा उल्टा

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म बनाने वाले आदित्य धर ने पहलगाम घटना पर पोस्ट क्या शेयर किया कि इंटरनेट पर लोगों ने अलग ही रिएक्शन देना शुरू कर दिया। आइए जानते हैं कि धर के पोस्ट पर लोगों का क्या कहना है?

विज्ञापन
Aditya Dhar, Pahalgam Attack

पहलगाम आंतकी हमले पर पूरा देश दुख जता रहा है और इस घटना ही निंदा रहा है। इस बीच ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म बनाने वाले आदित्य धर ने भी इस घटना पर रिएक्ट किया, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आया और इंटरनेट यूजर्स ने इसे उल्टा ही ले लिया। सोशल मीडिया पर धर के पोस्ट के बाद लोगों ने एक के बाद एक कमेंट करना शुरू कर दिया। आइए जानते हैं कि आखिर क्या हुआ?

आदित्य धर ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, पहलगाम आंतकी हमले को लेकर आदित्य धर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में धर ने लिखा कि उन्हें कश्मीर चाहिए और हमें उनका सिर। इसी पोस्ट को आदित्या ने अपने एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया। साथ ही #PahalgamTerroristAttack लिखा, लेकिन यूजर्स ने आदित्य के इस पोस्ट पर अलग ही रिएक्शन दिया।

Aditya Dhar

लोगों ने किए रिएक्ट

एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि सिर का क्या करना है? दूसरे यूजर ने कहा कि आप उनका सिर काट कर लाएंगे। तीसरे यूजर ने कहा कि ना सिर मिलेगा ना कश्मीर। एक यूजर ने कहा कि सबको कश्मीर चाहिए। बेहद अलग तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस पोस्ट पर किए हैं। गौरतलब है कि इस घटना पर सभी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं, लेकिन धर के पोस्ट पर लोगों ने अलग ही रिएक्ट किया है।

Aditya Dhar

पहलगाम में आंतकी हमला

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में एक आंतकी हमला हुआ, जिसमें 27 मासूमों की जान चली गई। इस घटना ने पूरे देश को दहला दिया और घटना पर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया भी अपनाया है और तत्काल कई बड़े फैसले ले लिए हैं। हालांकि, अब देखना ये भी होगा कि भारत इस हमले का जवाब कैसे लेता है? क्योंकि ये वार हिंदुस्तान की पीठ पर हुआ है।

यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack के बाद Badshah ने पोस्टपोन किया म्यूजिक लॉन्च, क्या बोले रैपर?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें