Aditya Dhar Dream Project Movie: ‘धुरंधर’ की पूरी टीम फिल्म की सफलता से काफी खुश है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर ने सिनेमाघरों में तहलका मचाया हुआ है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. धुरंधर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है और ये रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. आदित्य धर के लिए भी ये फिल्म नया मोड़ लेकर आई है. लेकिन क्या आपको पता है आदित्य धर का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘धुरंधर’ नहीं बल्कि विक्की कौशल की माइथोलॉजिकल फिल्म उनका ड्रीम प्रोजेक्ट थी, जिसे फिलहाल बंद कर दिया गया है.
आदित्य धर का ड्रीम प्रोजेक्ट
आदित्य धर अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म विक्की कौशल के साथ बनाने वाले थे और उन्होंने इस फिल्म का नाम भी सोच लिया था. फिल्म को ‘द इमॉर्टल अश्वत्थामा’ नाम दिया गया था, लेकिन बजट की कमी के कारण फिल्म को रोक दिया गया था. ये एक सुपरहीरो फिल्म होने वाली थी, जिसमें महाभारत के अश्वत्थामा की कहानी को दिखाया जाने वाला था. डायरेक्टर ने इसकी घोषणा पोस्टर रिलीज कर की थी. आदित्य धर ने इस फिल्म का सपना विक्की कौशल के साथ तब देखा था जब दोनों ने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में साथ काम किया था.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar BO Collection: ‘धुरंधर’ ने 14 दिनों में 700 करोड़ किए पार, ‘छावा’ से कुछ ही कदम दूर
घोषणा के बाद ठंडे बस्ते में गई थी फिल्म
फिल्म की घोषणा करने के बाद ही ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई. हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार अब ‘धुरंधर’ की कमायाबी के बाद से फिर से इस प्रोजेक्ट पर बात चल रही है. फंडिंग करने वाले रॉनी स्क्रूवाला को फिल्म से हटा दिया गया है और आदित्य धर जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. वहीं इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ पहले सारा अली खान को कास्ट किया गया था लेकिन बाद में उन्हें रिप्लेस कर समांथा रुथ प्रभु का नाम फाइनल कर लिया गया था.
यह भी पढ़ें: ‘हमारे देश और धर्म के खिलाफ है…’, पाकिस्तानी एक्टर ने ‘धुरंधर’ को बताया ‘शर्मनाक’, पाक के लोगों को भी लताड़ा
कब लिया था फैसला?
आदित्य धर और विक्की कौशल की जोड़ी ‘उरी’ में सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 244.14 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी. इस फिल्म के बाद से ही विक्की कौशल और आदित्य धर का किरयर ग्राफ हाई हो गया था. ये फिल्म दोनों के करियर में एक गेम चेंजर साबित हुई थी. जिसके बाद आदित्य धर ने फैसला किया था कि वो विक्की कौशल के साथ अपना ड्रीम प्रोजेक्ट ‘द इमॉर्टल अश्वत्थामा’ के रूप में पूरा करेंगे.
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 hr agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines