Aditya Chopra Birthday Special: हिंदी सिनेमा के कई ऐसे नाम हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। कुछ स्टार्स तो ऐसे भी हैं, जिनकी लव लाइफ किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं हैं। हालांकि समय के साथ-साथ बॉलीवुड की रियल लाइफ लव स्टोरियों में भी बदलाव हुआ है। आज हम आपको एक ऐसी ही कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक समय पर बी-टाउन में खूब पॉपुलर रहीं। आइए आपको बताते हैं…
आदित्य मना रहे अपना जन्मदिन
दरअसल, हम बात कर रहे हैं इंडियन फिल्म प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा की। जी हां, वही आदित्य चोपड़ा जिन्होंने हिंदी सिनेमा को कई शानदार फिल्में दी हैं। आज आदित्य का बर्थडे है और इस खास मौके पर हम आपको उनकी लाइफ के बारे में बता रहे हैं। आदित्य चोपड़ा जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहें, उतना ही अपनी रियल लाइफ को लेकर भी। बता दें कि आदित्य चोपड़ा ने दो शादियां की हैं। जी हां, उनकी पहली शादी पायल खन्ना से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों का तलाक हो गया।
सीक्रेट वेडिंग को लेकर हुई कई तरह की बातें
इसके बाद आदित्य ने बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना रानी मुखर्जी से शादी की। कपल की सीक्रेट वेडिंग को लेकर कई तरह की बातें लोगों ने की। रानी और आदित्य की शादी इटली में हुई थी। कहा जाता है कि इस शादी में करीबी लोगों ने ही शिरकत की। शादी के बाद कपल को एक बेटी हुई, जिसका नाम आदिरा चोपड़ा है। कपल अपनी बेटी से बहुत प्यार करता हैं।
रानी की फैमिली से ली इजाजत
अब अगर रानी और आदित्य की लव स्टोरी की बात करें तो कहा जाता है कि दोनों फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के दौरान एक-दूसरे के करीब आए। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जाता है कि जब आदित्य और रानी की पहली डेट थी, तो प्रोड्यूसर ने पहले रानी की फैमिली से उन्हें बाहर ले जाने की परमिशन ली थी, लेकिन कुछ भी हो कपल ने हमेशा ही अपनी लव स्टोरी को दुनिया की नजरों से बचाकर रखा था।
लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं आदित्य
एक इंटरव्यू में रानी ने खुद कहा था कि आदित्य बहुत शर्मिले इंसान हैं और वो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। एक्ट्रेस ने बताया था कि शादी से पहले वो कभी मीडिया के सामने नहीं आए और इसलिए उन्होंने अपने रिश्ते को दुनिया से छुपाकर रखा था। रानी का कहना है कि आदित्य उनकी लाइफ के शिव हैं और उन दोनों ने ही अपने रिश्ते में एक-दूसरे को समझा है।
‘घर तोड़ने वाली’ का टैग
हालांकि जब रानी और आदित्य की शादी हुई, तो लोगों ने रानी को ‘घर तोड़ने वाली’ का टैग भी दे दिया था। लोगों का कहना था कि रानी की वजह से आदित्य ने अपनी पहली पत्नी से तलाक लिया है, लेकिन एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि आदित्य के तलाक के बाद ही उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया था। इससे पहले उन्होंने कभी भी आदित्य को उस नजर से नहीं देखा था।
यह भी पढ़ें- मौत के बाद भी Friends की इस एक्ट्रेस से ‘मिलने’ आते हैं Matthew Perry?
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines