Aditya Chopra Birthday: बॉलीवुड के फेमस फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा आज अपना 52वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। उनका जन्म 21 मई 1971 को मुंबई मे हुआ था। आदित्य के पिता का नाम यशराज चोपड़ा था और माता जी का नाम पामेला चोपड़ा जिनका हाल ही में निधन हो गया। आदित्य आमतौर पर कैमरे से परहेज ही करते हैं लेकिन इन्होंने इंडस्ट्री को कई सारी शानदार सुपरहिट फिल्में दी हैं।
अगर हम यह कहें कि एक्टर शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा और सलमान खान को सुपरस्टार बनाने के पीछे आदित्य का हाथ है तो ये गलत न होगा। दरअसल उनके निर्देशन में बनी फिल्मों में काम कर इन सभी ने बहुत ख्याति प्राप्त की है, लेकिन बावजूद इसके वो खुद लाइमलाइट से दूर रहे और पर्दे के पीछे से ही अपने काम का हुनर दिखाया। आज उनके बर्थडे के मौके पर हम आपको उनकी और रानी मुखर्जी की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।
‘मुझसे दोस्ती करोगे’ के दौरान हुई दोनों की मुलाकात Aditya Chopra Birthday
आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी की लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए सभी फैंस बेताब रहते हैं और जानना चाहते हैं कि वो पहली बार कब मिले। इस बात का खुलासा खुद रानी ने नेहा धूपिया के चैट शो BFFs With Vogue में किया और बताया कि 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ के लिए वो पहली बार आदित्य से प्रोफेशनली मिली थीं। आदित्य ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था।
वीर जारा की शूटिंग के समय हुई दोनों की दोस्ती की चर्चा
आपको बता दें कि आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी की दोस्ती की चर्चा तब जोरों पर थी जब वो साल 2014 में यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘वीर जारा’ की शुटिंग कर रही थीं। रिपोर्टस के मुताबिक रानी आदित्य के लिए अपने घर का खाना लेकर आती थीं जो आदित्य के घरवालों को बिल्कुल भी पसंद नहीं था, क्योंकि आदित्य एक शादीशुदा जिंदगी जी रहे थे और दोनों की नजदीकियां उसके बसे बसाए घर को उजाड़ रही थी।
आदित्य ने पायल खन्ना से तलाक के बाद रानी से शुरू की डेटिंग
रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य चोपड़ा ने रानी मुखर्जी से डेटिंग तब शुरू की जब उनका पहली पत्नी पायल खन्ना को आधिकारिक रूप से तलाक हो गया था।
दोनों की लव स्टोरी की सबसे दिलचस्प बात यह है कि कथित तौर पर आदित्य ने रानी के घर जाकर उनके पेरेंट्स से उन्हें डेट करने की इजाजत मांगी थी।
साल 2014 में दोनों ने लिए सात फेरे Aditya Chopra Birthday
बताते चलें कि साल 2014 में अपने प्यार को एक रिश्ते का नाम देते हुए दोनों ने इटली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। इस बात की जानकारी 22 अप्रैल 2014 की सुबह एक स्टेटमेंट जारी कर दी थी। स्टेटमेंट में कहा गया, “हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी ने 21 अप्रैल की रात इटली में शादी कर ली है। शादी बहुत छोटे स्तर पर काफी क्लोज फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स की मौजूदगी में हुई। हम जोड़े को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामना देते हैं।” इस खबर से उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines