Aditi Rao Hydari Slams Heathrow Airport: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा के रिसेप्शन में नजर आई थीं। अपने पार्टनर सिद्धार्थ के साथ उन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी। लेकिन अब अदिति किसी और वजह से खबरों में छाई हैं। एक्ट्रेस हाल ही में लंदन पहुंची थीं और उनके साथ वहां कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद वो अब लंदन जाने के फैसले पर पछता रही होंगी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस अब लोगों से मदद की गुहार भी लगा रही हैं।
हीथ्रो एयरपोर्ट पर फूटा अदिति राव हैदरी का गुस्सा
दरअसल, अदिति राव हैदरी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी प्रॉब्लम शेयर की है। एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि वो मुसीबत में हैं और उन्होंने मुंबई के लोगों से मदद मांगी है। तो चलिए जानते हैं लंदन में ‘हीरामंडी’ (Heeramandi) की बिब्बोजान के साथ ऐसा क्या हुआ कि अब वो इतनी परेशान हो गई हैं। अदिति ने अब एक नहीं बल्कि कई पोस्ट शेयर किए हैं। एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि हीथ्रो एयरपोर्ट पर उन्हें उनका सामान नही मिला। एक्ट्रेस ने कई घंटे इंतजार किया और फिर हीथ्रो एयरपोर्ट को लताड़ लगाई है। एक्ट्रेस ने इसे सबसे खराब बताया है।
अदिति राव हैदरी को अब तक नहीं मिला लगेज
एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा उनका सामान
इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने अगले पोस्ट में दिखाया कि कैसे कंप्लेंट करने पर उन्हें स्टाफ से कोई मदद नहीं मिली और एक्ट्रेस को एयरलाइन से कॉन्टैक्ट करने की सलाह दे दी गई। जिसके बाद अदिति राव हैदरी ने कहा कि हीथ्रो एयरपोर्ट ने तो अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश एयरवेज को टैग कर उनसे सवाल किए। 2 घंटे का इंतजार 3 में बदला, उसके बाद 6 और फिर कब 17 घंटे कैसे हो गए पता ही नहीं चला। एक्ट्रेस ब्रिटिश एयरवेज से सवाल और अपने सामान का इंतजार करती रहीं।
यह भी पढ़ें: संसद में हाथों में हाथ डाले दिखे Kangana Ranaut और Chirag Paswan, पास आते ही खिलखिला उठे पुराने दोस्त
एक्ट्रेस ने लगाई मदद की गुहार
अब एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘क्या कोई आज मुंबई से लंदन आ रहा है? केबिन बैग के साथ? प्लीज मुझे DM करो।’ इसके साथ ही अदिति ने ब्रिटिश एयरवेज को भी ताना मार दिया और उन्हें टैग करते हुए लिखा, ‘आप भी मदद कर सकते हैं।’ इसके अलावा अदिति ने अपने X हैंडल से भी ट्वीट कर लिखा, ’19 घंटे और समय बीत रहा है।’ एक्ट्रेस ने कहा, ‘ब्रिटिश एयरवेज नेटफ्लिक्स पर हीरामंडी देखें और आपको पता चल जाएगा कि मैं न्याय की लड़ाई लड़े बिना हार मानने वाली नहीं हूं! तो क्या आप हमारे बैग फ्री कर सकते हैं! जल्द से जल्द! मुझे एक कॉन्फ्रेंस अटेंड करनी है और इसके लिए मुझे जिन चीजों की जरूरत होगी, वे आवश्यक वस्तुओं के लिए आपके मानदंडों को पूरा नहीं करेंगी। धन्यवाद।’
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
4 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
7 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
8 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
11 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines