Aditi Rao Hydari ने लोगों से की अपील, कुछ भी अजीब होने पर ये काम करने की दी सलाह

Aditi Rao Hydari: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी हमेशा ही फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं. इस बीच अदिति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में आ गया है.

Aditi Rao Hydari

Aditi Rao Hydari. image credit- instagram

Aditi Rao Hydari: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक अदिति राव हैदरी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है. अदिति खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस से साथ शेयर करती रहती है. हर कोई एक्ट्रेस से बेहद प्यार भी करता है. इस बीच अब अदिति ने फैंस से खास अपील की है और लोगों को उनकी टीम से तुरंत संपर्क करने के लिए कहा है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ? तो आइए जानते हैं…

अदिति ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, अदिति राव हैदरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में अदिति ने फैंस को जानकारी दी है कि कोई शख्स व्हाट्सएप पर उनकी तस्वीर लगाकर फोटोग्राफरों से फर्जी फोटोशूट के लिए रिक्वेस्ट कर रहा है. अदिति ने लोगों से गुजारिश की है कि कोई भी इस इंसान से संपर्क ना करें. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कुछ अजीब लगे तो इसके बारे में उनकी टीम को बताएं.

लोगों को दी ये सलाह

अपनी पोस्ट में एक्ट्रेस ने कहा कि ये वो नहीं है और कोई उनके नाम का यूज करके लोगों के साथ धोखा करना चाहता है. एक्ट्रेस ने जानकारी दी है कि मैं काम के लिए अपने निजी नंबर का इस्तेमाल नहीं करती हूं. अदिति ने लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है और कुछ भी अजीब लगने पर तुरंत उनकी टीम से जुड़ने के लिए कहा है.

व्हाट्सअप का स्क्रीन शॉट शेयर किया

अपने इस पोस्ट में अदिति ने लंबे नोट के साथ एक व्हाट्सअप का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है, जिसमें एक नंबर है और उनकी तस्वीर लगी है. हालांकि, एक्ट्रेस ने इसे फर्जी बताया है. इसके अलावा अगर उनके काम की बात करें तो अदिति को आखिरी बार साल 2024 में संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में देखा गया था.

अदिति का वर्कफ्रंट

इस सीरीज में अदिति ने बिब्बोजान का रोल अदा किया था, जो लोगों को बेहद पसंद आया था. इसके अलावा एक्ट्रेस पंकज त्रिपाठी के साथ फिल्म ‘पारिवारिक मनोरंजन’ में नजर आने वाली हैं. साथ ही अदिति अपकमिंग नेटफ्लिक्स सीरीज ‘ओ साथी रे’ में भी अपना जलवा दिखाएंगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ