दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल यानी ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में इस बार अदिती राव हैदरी भी पहुंची हैं। एक्ट्रेस ने इस इवेंट में अपने ग्लैमर से चार चांद लगा दिए। वहीं, अब उन्होंने इसकी झलक भी फैंस को दिखाई है। एक्ट्रेस ने ‘कान्स 2025’ से अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। ‘फेस्टिवल डे कान्स’ में अदिती ने कैसा लुक लिया है? आइए जानते हैं इसके बारे में…
‘कान्स 2025’ से अदिती ने शेयर की फोटोज
दरअसल, अदिती राव हैदरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने ‘कान्स 2025’ लुक को शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है कि आई कान्स और रेड हर्ट इमोजी। वहीं, अगर अदिती के ‘फेस्टिवल डे कान्स’ लुक की बात करें तो अदिती ने बेहद सिंपल लुक लिया है, लेकिन इस लुक में वो बला की खूबसूरत लग रही हैं।
सिंपल लुक में नजर आईं एक्ट्रेस
अदिती ने कान्स 2025 के लिए सुर्ख लाल कलर की साड़ी पहनी है। साथ ही इसमें नीले रंग का एक बार्डर है। अदिती की साड़ी बेहद सिंपल और प्लेन है, लेकिन एक्ट्रेस इसमें बेहद सुंदर लग रही हैं। इसके अलावा अगर अदिती के लुक की बात करें तो अपने इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप लिया है। साथ ही अदिती अपना सिंदूर भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
लोगों ने की तारीफ
एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों का जुड़ा बनाया है और ज्यादा तामझाम वाली ज्वैलरी नहीं पहनी है। साथ ही उन्होंने लाल रंग की बिंदी भी लगाई है। कुल मिलाकर अदिती ने अपने लुक को भले ही सिंपल रखा है, लेकिन शानदार तरह से कैरी किया है। वहीं, फैंस को भी एक्ट्रेस का लुक पसंद आया है और लोगों ने इसकी तारीफ की है।
क्या बोले यूजर्स?
एक यूजर ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट किया कि आप बहुत सुंदर लग रही हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि हमेशा की तरह इस बार भी आप कमाल लग रही है। तीसरे यूजर ने कहा कि शानदार लुक। एक और यूजर ने कहा कि बहुत सुंदर फोटोज हैं। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर किए हैं।
यह भी पढ़ें- Cannes 2025 में फटी ड्रेस पहनने की वजह क्या? Urvashi Rautela ने बताया दिल छूने वाला किस्सा
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
40 mins agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 hr agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
2 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines