Aditi Rao Hydari Birthday: एक ऐसी हसीना जिसने अपनी गज गामिनी चाल से लोगों का दिल जीत लिया। खूबसूरत इतनी कि जो एक बार देख ले तो नजरें नहीं हटा पाए। रॉयल खानदान से रखती हैं ताल्लुक, वहीं फिल्म इंडस्ट्री में भी करती हैं राज। हम बात कर रहे हैं अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) की जिनका आज बर्थडे है। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रही हैं। कभी अपनी शादी को लेकर तो कभी अफेयर को लेकर। अब हाल ही में वो अपनी गुपचुप शादी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। एक्ट्रेस को बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं।
अब आज जन्मदिन है तो सबसे पहले तो उन्हें बधाई देते हैं। अब उनके बारे में कुछ ऐसा जान लेते हैं जो कम ही लोगों को पता होगा, जैसे की उनका परिवार, दादा और पिता के बारे में जो समाज में एक अलग रुतबा रखते थे।
पूर्व प्रधानमंत्री की पोती हैं अदिति
अदिति राव हैदरी बॉलीवुड सिनेमा का वो नाम है जो ए लिस्टर एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। ये तो आपने सुना ही होगा कि वो रॉयल खानदान से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन ये पता है कि वो पूर्व प्रधानमंत्री की पोती हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा, दरअसल अदिति के पिता के दादा हैदराबाद रियासत के पूर्व प्रधानमंत्री अकबर हैदरी थे। अदिति के पिता का नाम एहसान हैदरी था जो पेशे से इंजीनियर थे और मां विद्या राव गायिका थीं। एक्ट्रेस के चेहरे से ही रॉयल्टी साफ झलकती है, और उनका ड्रेसिंग सेंस भी लोगों को काफी पसंद आता है।
यह भी पढ़ें: Dharmendra की फोटो शेयर कर Sunny Deol ने लिखा ‘आई मिस यू’, टेंशन में फैंस
21 साल की उम्र में शादी
अदिति राव हैदरी ने साल 2009 में सुधीर मिश्रा से शादी की थी। अभिनेत्री ने अपने इस रिश्ते को कुछ समय के लिए दुनिया से छिपाकर रखा क्योंकि वो नहीं चाहती थीं कि इस फैसले से उनके करियर पर असर पड़े। उनके पहले पति पेशे से वकील थे, शुरुआत में तो रिश्ता ठीक ही चला लेकिन बाद में अनबन होने लगी। दोनों ने आपसी अंडरस्टैंडिंग से तय किया की अब उन्हें अपनी राहें अलग कर लेनी चाहिए। फिर क्या था दोनों ने साल 2012 में एक्ट्रेस ने ऐलान किया कि वो अपने पति से अलग हो गई हैं।
2024 में की गुपचुप शादी
एक बार फिर अदिती की लाइफ में प्यार की एंट्री हुई और उन्हें साउथ के एक्टर सिद्धार्थ से प्यार हो गया। हालांकि सिद्धार्थ पहले से तलाकशुदा थे जिन्होंने साउथ की एक्ट्रेस मेघना नारायण से शादी की थी। सात 2007 में उनका तलाक हो गया था। सिद्धार्थ और अदिति ने पहले अपने अफेयर को छुपाए रखा, लेकिन वो कहते हैं न कि इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपता वही एक्ट्रेस के साथ भी हुआ। 3 साल से ज्यादा एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने सितंबर 2024 को 400 साल पुराने मंदिर में सीक्रेट वेडिंग कर ली है।
यह भी पढ़ें: ‘सिंघम अगेन’ के दौरान अजय देवगन के साथ हुआ हादसा, चली गई थी ‘बाजीराव’ की आंख की रोशनी
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
40 mins agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 hr agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
2 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines