हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

हीरामंडी की 'बिब्बोजान' ने गुपचुप रचाई शादी, पति सिद्धार्थ के साथ शेयर की तस्वीरें

Aditi Rao Hydari And Siddharth Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ सात जन्मों के लिए एक हो गए हैं। इस कपल ने गुपचुप शादी रचा ली है।

विज्ञापन
Aditi Rao Hydari And Siddharth Wedding.

Aditi Rao Hydari And Siddharth Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ शादी रचा ली है। दोनों ने बेहद ही गुपचुप तरीके से शादी रचाई है, जिसकी भनक कानों-कान किसी को नहीं हुई। शादी की तस्वीरों को खुद अदिति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदिति और सिद्धार्थ ने तेलंगाना के एक मंदिर में एक निजी समारोह में शादी की है।

दोनों की सादगी भरी शादी की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं, जिसे देखने के बाद फैंस भी सरप्राइज हो गए। जाहिर है कि इससे पहले अदिति राव हैदरी ने दुनिया की नजरों से छिपकर सगाई की थी। उस वक्त भी उनकी सगाई की खबर को ‘हीरामंडी’ की लॉन्चिंग के वक्त रिवील किया गया था।

एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

अदिति राव हैदरी ने अपनी शादी की पुष्टि खुद इंस्टाग्राम पर की हैं। सिद्धार्थ की दुल्हनिया बन चुकीं ‘बिब्बोजान’ ने कुछ देर पहले ही अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ उन्होंने खूबसूरत कैप्शन दिया।

एक्ट्रेस ने लिखा, ‘आप मेरे सूरज हो, मेरे चंद्रमा हो और मेरे लिए सभी सितारे हो। अनंत काल तक पिक्सी सोलमेट बने रहने के लिए। मेरी हंसी के लिए, कभी बड़े न होने के लिए… शाश्वत प्रेम, प्रकाश और जादू के लिए।’ इसके बाद ‘श्रीमती और श्री अदु-सिद्धू’ टैग दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने उतारा शर्म का चोला, सेक्सी बिकिनी में शेयर की तस्वीरें, नहीं हटेगी नजर!

साउथ इंडियन लुक में रचाई शादी

बता दें कि अदिति राव हैदरी ने अपनी शादी से जुड़ी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस पति सिद्धार्थ के साथ दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। दोनों ने तेलंगाना के एक प्राचीन मंदिर में बेहद ही सादगी के साथ शादी रचाई है।

तस्वीर में जहां अदिति गोल्डन सुनहरे रंग की साड़ी पहनकर दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं, तो वहीं उनके दूल्हे राजा ने व्हाइट धोती-कुर्ता पहन रखा है। साउथ इंडियन कल्चर में दोनों बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं।

फैंस भी दे रहे हैं बधाई

एक तस्वीर में दोनों का परिवार उन्हें आशीर्वाद देते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं कुछ तस्वीरों में न्यूली वेड कपल फोटोशूट कराते हुए बेहद प्यारा लग रहा है। इस क्यूट जोड़े की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। फैंस भी कपल को शादी की बधाई देते नहीं थक रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें