Adipurush Trailer: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। अब प्रभास की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) आने वाली है, जिसको लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।
इसी के साथ अब सभी को इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार है। इस बीच अब फैंस के लिए खुशखबरी है फिल्म आदिपुरुष के मेकर्स ने इसके ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
आदिपुरुष के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने
बता दें कि फिल्म आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया है। वहीं, फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट आने से सभी बहुत खुश हैं। साथ ही मेकर्स ने ऐलान कर दिया है कि इस फिल्म का ट्रेलर 9 मई 2023 को ग्लोबली रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- कैंसर वॉरियर बनीं कार्तिक आर्यन की मां, एक्टर ने साझा किया बेहद इमोशनल पोस्ट
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
इसी के साथ टीम ने इस मेगा लॉन्च इवेंट की घोषणा करते हुए पैन इंडिया स्टार प्रभास का नया पोस्टर भी शेयर किया है। बता दें कि इसे न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर 70 देशों में लॉन्च किया जाएगा, इस वजह से ये बहुत शानदार होने वाला है। वहीं ये फिल्म 16 जून 2023 को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Adipurush Trailer
बड़ी उपलब्धि हासिल की
प्रभास की फिल्म आदिपुरुष ने न्यूयॉर्क में ट्रिबेका फेस्टिवल में एक अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर के लिए चुने जाने से पहले ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इसे न केवल भारत में, बल्कि यूएसए, कनाडा, मिडिल ईस्ट, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, हांगकांग, फिलीपींस, म्यांमार, श्रीलंका, जापान सहित एशियाई और दक्षिण एशियाई क्षेत्रों में जैसे अफ्रीका, ब्रिटेन और यूरोप, रूस और मिस्र में लॉन्च किया जाने वाला है।
ओम राउत ने किया है फिल्म का निर्देशन
बता दें कि फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) में प्रभास भगवान राम के रोल में नजर आने वाले हैं। साथ ही इस फिल्म में सैफ अली खान (Saif ali Khan) रावण के किरदार में नजर आएंगे।
साथ ही फिल्म में सनी सिंह ने लक्ष्मण तो कृति सैनन ने सीता का रोल प्ले किया है। फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत हैं, जो इससे पहले अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर का निर्दशन कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें- मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines