Adipurush New Poster Release: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) आने वाली है, जिसको लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।
इस बीच अब फिल्म आदिपुरुष के नए पोस्टर को रिलीज किया गया है, जिसमें तेलुगु सुपरस्टार प्रभास को भगवान राम के रूप में दिखाया गया है।
वहीं, कृति सेनन ने माता सीता का किरदार निभाया है और सैफ अली खान ने रावण का रोल निभाया है। साथ ही इस फिल्म को ओम राउत ने बनाया है। हालांकि फिल्म के नए पोस्टर में दिख रहे स्टार्स को लुक के लिए ट्रोल किया जा रहा है।
रामनवमी के शुभ अवसर पर जारी हुआ ‘आदिपुरुष’ का नया पोस्टर
बता दें कि रामनवमी के शुभ अवसर पर ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स ने इस फिल्म के पोस्टर को रिलीज किया है। इस पोस्टर में घव के रूप में प्रभास, जानकी के रूप में कृति सेनन, शेष के रूप में सनी सिंह और बजरंग के रूप में देवदत्त नाग को उन्हें प्रणाम करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही फिल्म आदिपुरुष के नए पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा गया है कि- “मंत्रों से बढ़के तेरा नाम जय श्री राम।”
रिलीज होते ही ट्रोलर्स के निशाने पर आया फिल्म का पोस्टर
वहीं, जैसे ही इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ, तो ये ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि- ” प्लीज रहने दो क्यों मजाक बना रहे हो क्लचर का।” वहीं, एक अन्य सूजर ने लिखा कि- “100%फ्लॉप”
साथ ही एक अन्य यूजर लिखते हैं कि- “लक्ष्मण के कैरेक्टर ने डिजाइनर लेदर स्ट्रेप पहनी है।” इतना ही नहीं बल्कि राम का रोल निभा रहे प्रभास और सीता का रोल निभा रही कृति सेनन को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा कि- ” कृति सेनन कहीं से कहीं तक सीता नहीं लग रही है।” वहीं, एक अन्य ने लिखा कि ” कार्टून फेस लगे सब।”
फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर पहले भी हो चुका है विवाद
बता दें कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। ये फिल्म पहले जनवरी 2023 में रिलीज होने वाली थी, हालांकि टीजर को लेकर हुए विवाद के बाद ऐसा न हो सका और इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines