अश्वनी कुमार: वैसे तो रामायण, हमने-आपने सैकड़ों बार सुनी है, दसियों बार देखी है। हर महीने-दो महीने में हमारे घर या आस-पड़ोस में रामयाण का पाठ रखा जाता है। ये देश तो राम के नाम पर चलता है, राम के नाम को भजता है।
राम, भारत की आस्था में समाए हैं, तो कहानी तो हम सबको पता है, लेकिन रुकिए- क्योंकि श्रीराम को मिले चौदह वर्ष के वनवास, मां सीता का रावण के द्वारा अपहरण और फिर प्रभु श्री राम का सुग्रीव और बजरंगबली हनुमान के साथ पूरे समुद्र पर सेतू बांधकर लंका जाना और युद्ध करके बुराई के प्रतीक रावण को हराने तक की बेसिक स्टोरी तो फिल्म में वही है, लेकिन सिचुएशन बदल दी गई हैं।
यह भी पढ़ें- Aruna Irani: ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 3’ में बतौर गेस्ट नजर आएंगी अरुणा ईरानी, बचपन के दिनों को याद कर हुई भावुक
ओम राउत के डायरेक्शन में बनी रामायण में आनाकोंडा से रावण ने करवाई मालिश
क्योंकि मनोज मुंतशिर के लिखे और ओम राउत के डायरेक्शन में बनी इस रामायण में आनाकोंडा जैसे सांपों से रावण अपनी मालिश करवाता है। जब मां-सीता का रावण हरण करता है, तो इस फिल्मी रामायण में राम और लक्ष्मण उन्हें बचाने की कोशिश करते हैं, वो अपनी आंख़ों के सामने जटायू को मरते हुए देखते हैं।
हॉलीवुड की जॉम्बीज का फील दे रहे फिल्म के राक्षस
डायरेक्टर और राइटर ने इस रामायण में श्री राम और मां सीता के बीच का प्रेम दिखाने के लिए बैकग्राउंड में गाने भी चला भी दिए। सोने की लंका का रंग कोयले जैसा काला कर दिया और रावण के बाल तो नए जमाने के स्पाइक्स की तरह कटवाएं ही। साथ ही उसके राक्षसों को हॉलीवुड की जॉम्बीज जैसा फील दे दिया।
कहानी, किरदारों, घटनाओं और डायलॉग्स से छेड़छाड़
कन्फ्यूज़न तो इस बात का है, कि आदिपुरुष के पहले टीजर पर हुए हंगामे के बाद फिल्म के मेकर्स ने जो भारतीय लोगों की आस्था के हिसाब से फिल्म में बदलाव करने की बात कही थी, वो एकदम झूठी साबित हुई। ट्रेलर और गानों में उन हिस्सों को लगाया गया, जो इस फिल्म के सबसे अच्छे हिस्से हो और उस धोखे में सब के सब आ गए। हैवी वीएफएक्स में हॉलीवुड इफेक्ट्स देने के अलावा इस फिल्म की कहानी, किरदारों, घटनाओं और खासतौर पर डायलॉग्स से जो छेड़छाड़ की गई है, वो देखकर-सुनकर आप सुन्न हो जाएंगे।
फिल्म के डायलॉग
फिल्म की कहानी, डायलॉग और गाने लिखने वाले मनोज मुंतशिर ने बजरंगबली हनुमान से लंका दहन के पहले बुलवाया–
“कपड़ा तेरे बाप का! तेल तेरे बाप का! जलेगी भी तेरे बाप की”
जब हनुमान, मां सीता को प्रभु श्रीराम की सूचना देने अशोक वाटिका आते हैं, तो वहां राक्षस उनसे कहता है।
“तेरी बुआ का बगीचा है क्या जो हवा खाने चला आया”
रावण का बेटा मेघनाद, लक्ष्मण को घायल करने के बाद श्रीराम से कहता है –
“मेरे एक सपोले ने तुम्हारे शेषनाग को लंबा कर दिया अभी तो पूरा पिटारा भरा पड़ा है”
और उससे भी बड़ा सुनिए… हनुमान जी ये भी कहते हैं –
“जो हमारी बहनों को हाथ लगाएंगे उनकी लंका लगा देंगे”
सोशल मीडिया पर चल रहा ट्रेंड
कमाल की बात ये है कि आदिपुरुष के जरिए थियेटर को राम दरबार बनाने का दावा करने वाली इस फिल्म को देखकर थियेटर में ऑडियंस सकते में है। राम और रावण को ऐसा लुक दिया गया है, जिसके चलते सोशल मीडिया ट्रेंड कर रहा है। प्रभास के श्रीराम के युवराज वाली छवि को जीसस से कंपेयर किया जा रहा है और ये तब फिल्म के प्रोडक्शन पर 450 करोड़ से ज़्यादा का खर्च कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Glenda Jackson Passes Away: नहीं रहीं एकेडमी अवॉर्ड विनर ग्लेंडा जैक्सन, 87 साल की उम्र में लंदन में ली आखिरी सांस
बैड कास्टिंग की एक ऐसी मिसाल, जिसे लोग इंडियन सिनेमा में याद रखेंगे
आदिपुरुष बैड कास्टिंग की एक ऐसी मिसाल बनने जा रहा है, जिसे लोग इंडियन सिनेमा में याद रखेंगे। प्रभास ने पूरी कोशिश की वो श्रीराम के किरदार के साथ न्याय कर सकें, शरद केलकर की आवाज ने उनके किरदार को अच्छा बनाया भी, मगर बेइंतहा खराब राइटिंग और बुरे डायरेक्शन ने इस कोशिश को कामयाब नहीं होने दिया।
आदिपुरुष को 1.5 स्टार
कृति सेनन, मां जानकी, हनुमान बने देवदत्ता नागे से कॉमेडी करवाई गई है, जो बहुत खटकती है। फिर रावण बने सैफ अली खान के साथ तो अन्याय हुआ है, एक तो उन्हे विलेन बनाया और फिर सांपों से मसाज करवाई। रामायण, भारत की आस्था और विश्वास का प्रतीक है और आदिपुरुष उस पैमाने पर कहीं भी खरी नहीं उतरती, आदिपुरुष को 1.5 स्टार।
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines