मुंबई: सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) को लेकर फैंस का बज्ज काफी हाई है। इस फिल्म का टीजर 2 अक्टूबर को अयोध्या यानी राम जी की नगरी में लॉन्च किया जाएगा। उससे पहले मेकर्स ने ‘आदिपुरुष’ का फर्स्ट लुक पोस्टर (Adipurush First look poster) जारी किया है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
सुपरस्टार प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्हें सफेद धोती और शरीर पर कुछ सेफ्टी गियर्स पहने हुए तीर से निशाना लगाते हुए देखा जा सकता है। पोस्टर को 5 अलग-अलग भाषाओं में शेयर किया गया है।
फिल्म से अपनी पहली झलक साझा करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “|| आरंभ || अयोध्या, यूपी में सरयू नदी तट पर एक जादुई यात्रा शुरू करने के लिए हमसे जुड़ें। #आदिपुरुष इन अयोध्या। हमारी फिल्म के पहले पोस्टर और टीज़र का अनावरण 2 अक्टूबर को शाम 7:11 बजे हमारे साथ करें! #आदिपुरुष टीज़र। #आदिपुरुष 12 जनवरी, 2023 को IMAX और 3D में सिनेमाघरों में रिलीज होगी!”
‘आदिपुरुष’ में प्रभास के अपोजिट एक्ट्रेस कृति सेनन मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। कृति ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लेते हुए पोस्टर शेयर किया है, और उन्होंने भी कैप्शन में लिखा “|| आरंभ || अयोध्या, यूपी में सरयू नदी तट पर एक जादुई यात्रा शुरू करने के लिए हमसे जुड़ें। #आदिपुरुष इनअयोध्या। हमारी फिल्म के पहले पोस्टर और टीज़र का अनावरण 2 अक्टूबर को शाम 7:11 बजे हमारे साथ करें! #आदिपुरुष टीज़र। #आदिपुरुष 12 जनवरी, 2023 को IMAX और 3D में सिनेमाघरों में रिलीज होगी!”
अभी पढ़ें – Bhediya Teaser: हॉरर कॉमेडी की पहली झलक आई सामने, पूरा ट्रेलर इस दिन होगा लॉन्च
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो, प्रभास और कृति के अलावा सैफ अली खान भी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अभिनेता प्रभास श्री राम की भूमिका में नजर आएंगे और सैफ अली खान रावण की भूमिका में। ओम राउत द्वारा निर्देशिक ‘आदिपुरुष’ 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
18 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
21 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines