Adipurush BO Collection Day 19: बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई ‘आदिपुरुष’, 19वें दिन कमा पाई बस इतने लाख

Adipurush BO Collection Day 19

Adipurush BO Collection Day 19

Adipurush BO Collection Day 19: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas), बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और अभिनेता सैफ अली खान-स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार था। वहीं, 16 जून को इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया।

विज्ञापन

फिल्म ‘आदिपुरुष’ को कुल पांच भाषाओं हिन्दी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया गया है। साथ ही फिल्म को रिव्यू कुछ खास नहीं मिले, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है। लेकिन अब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

Adipurush का 19वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आया सामने

इसी के साथ अब इस फिल्म का 19वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

फिल्म ने 19वें दिन की इतनी कमाई

एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास और कृति सैनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने अपनी रिलीज के 19वें दिन 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। इसी के साथ अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 287 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन

‘आदिपुरुष’ का बीते 18 दिनों का कलेक्शन

1 से 3 दिनों की कमाई

वहीं अगर फिल्म ‘आदिपुरुष’ के बीते 18 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 86.75 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि दूसरे दिन यानी शनिवार को इसकी कमाई में कमी देखी गई और फिल्म की कमाई में 24.78 प्रतिशत गिरावट आई और दूसरे दिन इस फिल्म ने 65.25 करोड़ का कारोबार किया है। तीसरे दिन इस फिल्म ने 67 करोड़ की कमाई की है।

विज्ञापन

4 से 18 दिनों की कमाई

चौथे दिन इस फिल्म ने 20 करोड़ की रुपये और पांचवे दिन 10.80 करोड़ और 6वें दिन 7.50 करोड़, सातवें दिन 4.85 करोड़, 8वें दिन 3.40 करोड़ और 9वें दिन 5 करोड़ और 10वें दिन 6 करोड़ और 11वें दिन 2 करोड़ और 12वें दिन 1.75 करोड़ और 13वें दिन 1.50 करोड़, 14वें दिन 1 करोड़, 15वें दिन 1 करोड़, 16वें दिन 1 करोड़ और 17वें दिन 50 लाख और 18वें दिन 20 लाख रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन

बड़े बजट की फिल्म है ‘आदिपुरुष’

बता दें कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ ओम राउत द्वारा लिखित और निर्देशित वाल्मीकि की रामायण पर आधारित एक पौराणिक कहानी है। इस फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति सैनन माता सीता और सैफ अली खान रावण का रोल निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म ‘आदिपुरुष’ का बजट 500 करोड़ रुपये के आस-पास का है और इस फिल्म को 700-800 करोड़ कमाना जरूरी है वरना फिल्म फ्लॉप हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ