Adil Khan Durrani, Rakhi Sawant: ड्रॉमा क्वीन राखी सावंत और उनके एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी अक्सर एक-दूसरे पर निशाना साधते नजर आते हैं। दोनों के झगड़े ना सिर्फ उनकी लाइफ और कोर्ट तक सीमित हैं बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसके खूब चर्चे होते हैं। हालांकि इसकी वजह भी दोनों खुद ही हैं। अब आदिल का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक बार फिर से अपनी एक्स वाइफ यानी ड्रॉमा क्वीन राखी पर बरसते नजर आ रहे हैं।
आदिल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया वीडियो
सोशल मीडिया पर आदिल खान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आदिल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में आदिल कहते हैं कि मुझे दिल खोलकर आपको कुछ बताना है। मुझे बहुत सारे लोगों ने कहा है कि आदिल बस करो अब, इसको खत्म करो। आदिल ने आगे कहा कि वो डिप्रेशन में है और उसके पैसे भी खत्म हो गए हैं और उसके पास खाने के भी पैसे नहीं है और वो बहुत रिक्वेस्ट कर रही है आपको भी दूसरे लोगों से बार-बार बताने की कोशिश कर रही है।
मुझे आपके बारे में कोई बात नहीं करनी है- आदिल
आदिल ने आगे कहा कि अब मैंने फैसला किया है कि बस करते हैं और इसके मैटर को और नहीं खींचते हैं, जो भी कोर्ट का फैसला होगा, सजा मिलेगी, बेल मिलेगी, हमें लेना-देना नहीं। आप एक एंटरटेनर हो, मैं एक एंटरटेनर हूं, हम लोगों को अच्छा कंटेंट देंगे। मुझे आपके बारे में कोई बात नहीं करनी है और आप भी मेरे बारे में कोई बात नहीं करो। अगर आपको मेरे बारे में बात करके जिंदगी जीनी है और फुटेज लेना है, तो आप कर सकती है। मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।
मेरी शादी हो चुकी है- आदिल
वीडियो में आदिल आगे कहते हैं कि मेरी शादी हो चुकी है और मैं एक अच्छी जिंदगी अपनी बीवी के साथ गुजार रहा हूं। आपको जिसके साथ रहना है आप रहें, जो भी हमारा लीगल बैटल है, वो कोर्ट में देख लेंगे। आप भी मुझे कोर्ट में देख लेना, मैं भी आपको कोर्ट में देख लूंगा। कानून है न्याय देने के लिए, लोगों में आकर कोई गंदगी फैलाने की जरूरत नहीं है।
मैंने भी उसे पांच महीने सता दिया- आदिल
लोग इन सब चीजों से तंग आ चुके हैं। मेरे फैंस मेरी अच्छी साइड देखना चाहते हैं और आपके फैंस भी आपकी अच्छी साइड देखना चाहते होंगे। आज के बाद आप मेरे बारे में बात मत करो। मुझे भी आपके बारे में बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। आदिल ने आगे कहा कि जिन लोगों ने मुझे कहा था कि उसे माफ कर दो, तो ये रहा मेरा जवाब। उस औरत ने मुझे पांच महीने सताया था, मैंने भी उसे पांच महीने सता दिया है।
यह भी पढ़ें- ‘ठंडा करना मेरा काम नहीं, मैं लोगों को गरम…’, कैमरे के सामने ये क्या बोल गईं Rakhi Sawant?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
12 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines