Adil Hussain: बीते साल यानी 2023 में 1 दिसंबर को रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तहलका मचा दिया था। दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आई थी और लोगों ने इसकी खूब सराहना भी की थी। वहीं, अब ना सिर्फ ये फिल्म बल्कि इस फिल्म को लेकर आदिल हुसैन भी चर्चा में आ गए हैं।
फिर बोले आदिल
जी हां, हाल ही में आदिल हुसैन ने कबीर सिंह जैसी फिल्म का हिस्सा होने पर अपना अफसोस जताया था। बता दें कि इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशित किया था। वहीं, आदिल का ये बयान सुनकर निर्देशक नाराज हो गए थे, जिन्होंने अपने ट्वीट में आदिल की ‘ऑर्ट फिल्मों’ पर कटाक्ष किया था। वहीं, अब जूम को दिए एक इंटरव्यू में आदिल ने फिर से संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म को लेकर बयान दिया है।
मैं कभी ‘एनिमल’ जैसी फिल्म नहीं करता- आदिल
हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू में आदिल ने कहा कि मैं अभी भी अपने दिए बयान पर कायम हूं। उन्होंने कहा कि वो कभी भी ‘एनिमल’ जैसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे। फिर चाहे इसके लिए उन्हें 200 करोड़ रुपये जैसी बड़ी रकम ही क्यों ना दी जाए। वांगा के बयान पर रिएक्ट करते हुए आदिल ने कहा कि मैं उस पर क्या कहूं? मुझे लगता है कि उस टिप्पणी पर बहुत सारे उत्तर आए हैं और वह ‘एंग ली’ से ज्यादा मशहूर है, तो मुझे नहीं पता कि क्या कहूं… आदिल ने आगे कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह ऐसा सोचते है, उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कलेक्शन किया था, इसलिए शायद वो ऐसा सोचते हैं।
आदिल ने दिया बड़ा बयान
मुझे कबीर सिंह के सटीक आंकड़े नहीं पता लेकिन लाइफ ऑफ पाई ने एक अरब डॉलर से अधिक की कमाई की, इसलिए मुझे नहीं लगता कि वह इसका मुकाबला कर सकती है। ऐसा कहने से पहले उन्हें इसके बारे में सोचना चाहिए था। इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे आदिल ने यह भी कहा कि जब उनसे वांगा की फिल्म एनिमल को लेकर सवाल किया गया कि क्या वो एनिमल में कोई रोल निभाएंगे, तो मैंने कहा कि कभी नहीं।
एनिमल के दूसरे पार्ट का लोगों को इंतजार
भले ही इसके लिए मुझे 200 करोड़ रुपये ही क्यों ना दिए जाए, लेकिन मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा। बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल पिछले साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकारों ने अपने काम से हर किसी का दिल जीत लिया था। वहीं, अब लोगों को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें- यूट्यूबर साद अहमद कौन? जिसे World Cup मैच की ब्लॉगिंग करते वक्त गोली मारी, मौके पर मौत
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
13 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
14 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
15 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
16 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines