Addite Malik Pays Tribute Vibhu Raghave: टीवी शो ‘निशा और उसके कजिन्स’ में नजर आ चुके टीवी एक्टर विभु राघव का बीते दिन निधन हो गया था। एक्टर पिछले कुछ साल से स्टेज फोर के कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। इस लंबी लड़ाई को लड़ते हुए आखिरकार उन्होंने हार मान ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दुखद खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी। विभु राघव के करीबी दोस्त और सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे और सभी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए उन्हें याद किया। टीवी एक्ट्रेस अदिति मलिक ने अपने करीबी दोस्त को याद करते हुए एक इमोशनल कर देने वाला पोस्ट लिखा है।
अदिति मलिक ने लिखा इमोशनल पोस्ट
अदिति मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने दिवंगत एक्टर विभु राघव की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मुझे नहीं पता कि मैं क्यों नहीं लिख पा रही हूं। हमने तुम्हें खो दिया है, ये बात सच है। हां अब तुम शांति में हो, ये बात भी सच है। जब भी मैं लिखने की कोशिश करती हूं तो सिर्फ आंसू बहते हैं।’
यह भी पढ़ें: Gurmeet Choudhary के घर चोरी, नौकर निकला चोर; कीमती सामान लेकर हुआ रफूचक्कर
दोस्त के गम में डूबीं एक्ट्रेस
विभु राघव के निधन से गम में डूबीं अदिति मलिक ने आगे लिखा, ‘मुझे जो याद आती है, वो तुम्हारे चेहरे की दिव्य हंसी है, जिस पल तुम हमें छोड़कर चले गए थे। जैसे तुमने अपनी अंतिम सांस में भी सब कुछ खो दिया हो। हंसते रहो दोस्तों, बाकी सब हो जाएगा। कोई भी कभी भी तुम्हारे जैसा नहीं हो सकता है। तुम रोशनी थे, हंसी थे। हम तुम्हें कहानियों में, खामोशी और गानों में ले चलेंगे। जब तक कि फिर से दुनिया के अगले पड़ाव पर नहीं मिलें।’
एक्टर के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे सेलेब्स
गौरतलब है कि विभु राघव का बीते दिन मंगलवार को अंतिम संस्कार हुआ था, जिसमें अदिति मलिक अपने पति और एक्टर मोहित मलिक के साथ पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस काफी इमोशनल नजर आई थीं। उनके अलावा करणवीर मेहरा, सिंपल कौल, उर्वशी ढोलकिया, अनेरी वजानी, नकुल मेहता और मोहसिन खान समेत कई स्टार्स पहुंचे थे। मोहित मलिक समेत अन्य स्टार्स ने विभु राघव की अर्थी को कंधा दिया था।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
14 mins agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
4 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
6 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
6 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
7 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
8 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
9 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
10 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines