Adah Sharma: अभिनेत्री अदा शर्मा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो भी शेयर करती रहती है। फैंस को भी अभिनेत्री के पोस्ट बेहद पसंद आते है और वो उन्हें जमकर लाइक और शेयर भी करते हैं।
वहीं, अब हाल ही में भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है, जिसमें उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- चीटिंग केस में हुआ Zareen Khan की किस्मत का फैसला, एक्ट्रेस के खिलाफ जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट
अदा शर्मा ने शेयर किया वीडियो
अदा शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट वीडियो शेयर की है, जो बेहद अलग है। इस वीडियो में एक्ट्रेस मराठी में बात कर रही है। साथ ही वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन भी मराठी में लिखा है। उन्होंने लिखा कि माझ्या घरी पार्टी। सर्वांना आमंत्रित केले आहे। मेनूमध्ये idli आणि chawwli आहे। Lets Partyyyy! इसका हिंदी में मतलब है कि मेरे घर पर पार्टी पर सभी आमंत्रित हैं, मेनू में इडली और चवली शामिल है। आओ पार्टी करें!
केजुअल लुक में नजर आई अदा शर्मा
वहीं, एक्ट्रेस के वीडियो पर फैंस भी जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही कुछ यूजर्स हॉर्ट का इमोजी भी बना रहे हैं। इस वीडियो में अगर एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस बेहद केजुअल लुक में नजर आ रही है। साथ ही उन्होंने बहुत ही हल्का सा मेकअप लिया है, जिसमें वो खूब जच रही है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को भी बांध रखा है, जो उन पर खूब जच रहा है।
फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ में लीड रोल में थी अदा
बता दें कि अदा शर्मा फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ में नजर आई थी, जिसके बाद से उन्होंने खूब सुर्खियों बटोरी। वहीं, सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस को लेकर खूब चर्चा हुई। हालांकि कुछ लोगों को तो फिल्म बेहद पसंद आई थी, लेकिन कुछ लोगों ने इसका जमकर विरोध भी किया था। इस फिल्म में अदा ने बेहद शानदार अभिनय किया था, जिसकी वजह से उनकी खूब तारीफ भी हुई।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines