बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस ने ‘द केरल स्टोरी’ और ‘कमांडो’ जैसी फिल्में करते हुए फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। यही वजह है कि फैंस भी अदा शर्मा के लिए अपनी दीवानगी दिखाने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके लिए एक फैन ने अपने ब्लड से पेंटिंग बनाई थी। वो तस्वीर उनकी वेब सीरीज ‘सनफ्लावर 2’ में निभाए गए उनके किरदार रोजी से इंस्पायर्ड लगती थी।
एक्ट्रेस ने की खास रिक्वेस्ट
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, अदा शर्मा ने कहा, ‘मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं कि मैं पर्दे पर जिन किरदारों को निभाती हूं उन्हें लोग पसंद करते हैं। 1920 से लेकर कमांडो, द केरल स्टोरी और सनफ्लावर तक..’ एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें फैन आर्ट भी बहुत पसंद आती है। इसका जिक्र करते हुए अदा शर्मा कहती हैं, ‘सनफ्लावर में मेरा किरदार रोजी खौफनाक था जो वाकई अजीबोगरीब चीजें करता था। रियल लाइफ में मैं ब्लड की पारखी नहीं हूं इसलिए प्लीज आर्ट बनाने के लिए बॉडी फ्लूड का यूज नहीं करें।’
यह भी पढ़ें: अंजलि आनंद की जिंदगी कौन कर रहा था कंट्रोल? ‘डिब्बा कार्टेल’ एक्ट्रेस का छलका दर्द
अदा ने बताई फैन की दीवानगी
अदा शर्मा ने अपने फैंस की दीवानगी पर बात करते हुए आगे कहा, ‘मेरे एक फैन ने मेरी फिल्म बस्तर की कहानी को अपने नाखून पर बनाया था। मेरे लिए चावल से पेंटिंग बनाई गई। मुझे इस तरह की क्रिएटिविटी बहुत पसंद आती हैं।’ अपनी पिछली रिलीज फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ के बारे में बात करते हुए अदा शर्मा ने कहा, ‘मेरे लिए बहुत बड़ी बात है कि लोगों ने मेरी फिल्म को सराहा। वे इतने इमोशनल हो गए कि रो पड़े।’
हर किरदार में देती है बेस्ट
एक्ट्रेस अदा शर्मा आगे कहती हैं कि ‘मैं अपने हर किरदार में बेस्ट देती हूं। मुझे लगता है कि मैं बहुत लकी हूं कि हॉरर से कॉमेडी और एक्शन तक ऑडियंस ने मुझे हर किरदार में एक्सेप्ट किया है।’ अदा शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘चांदनी बार’ के सीक्वल को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा उनके पास जियो हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘रीता सान्याल’ का दूसरा सीजन और एक इंटरनेशनल फिल्म भी है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines