Adah Sharma Grandmother Death News: ‘द केरला स्टोरी’ फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. एक्ट्रेस की दादी का निधन हो गया है. अदा की दादी ने आज यानी 23 नवंबर को सुबह 5:30 बजे अंतिम सांस ली. एक्ट्रेस का अपनी दादी के साथ काफी गहरा रिश्ता रहा है. अदा ने कई बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दादी से जुड़े पोस्ट भी शेयर किए हैं. अदा शर्मा की दादी अल्सरेटिव कोलाइटिस और डायवर्टीकुलिटिस बीमारी से पीड़ित थीं.
दादी संग गहरा था रिश्ता
अदा शर्मा अपनी दादी को प्यार से पाती कहती थीं. वहीं अदा का रिश्ता उनसे काफी प्यार भरा और गहरा था. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अदा शर्मा की दादी पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं. लंबी बीमारी के इलाज के बाद जहां एक्ट्रेस की दादी का निधन हो गया. अदा शर्मा अपनी पाती यानी दादी के काफी क्लोज थीं और सोशल मीडिया पर अक्सर उनसे जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहती थीं.
यह भी पढ़ें: Kamini Kaushal के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, सितारों ने पोस्ट शेयर कर जताया दुख
2 महीने पुराना वीडियो वायरल
अदा ने अपने इंस्टाग्राम पर करीब 2 महीने पहले एक वीडियो शेयर की थी. इसमें एक्ट्रेस अपनी दादी का बर्थडे मनाती नजर आ रही थीं. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि अपनी दादी के जन्मदिन पार्टी का सिनेमैटोग्राफर बनने का मौका पाकर मैं बहुत खुश हूं. कोचा टीचर और उनके छात्रों की खास फोटोज पेश हैं.’ सोशल मीडिया पर अदा का अब ये पुराना वीडियो भी सुर्खियों में आ गया है. इससे पता चल रहा है कि पोती और दादी में कितना गहरा प्यार था.
यह भी पढ़ें: ऑस्कर नॉमिनेटेड एक्ट्रेस का 84 की उम्र में निधन, Sally Kirkland फिल्म Anna से हुई थीं मशहूर
अदा के लिए इंस्पीरेशन थीं दादी
‘द केरला स्टोरी’ फेम एक्ट्रेस अदा की दादी उनके लिए एक इंस्पीरेशन थीं. उनके जाने के बाद अब अदा और अदा की मम्मी उनकी याद में एक सामाजिक सेवा करेंगी. अदा को अपनी लाइफ में प्रेरणा भी दादी से ही मिलती थी. बता दें अदा ‘द केरला स्टोरी’ से पहले ‘1920’ और ‘कमांडो 2’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
5 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
5 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
7 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
7 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
9 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
9 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
13 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
14 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines