Actress Who Romanced Father and Son: सिनेमाजगत में हर कलाकार को अलग-अलग तरह का रोल निभाना होता है। इसके लिए एक्टर और एक्ट्रेस दोनों को ही एक-दूसरे के साथ काम करना होता है।
सिनेमाजगत में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने ना सिर्फ अभिनेता बल्कि उनके बेटों के साथ भी काम किया है। चलिए जान लेते हैं कि वो कौन-सी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बाप-बेटे दोनों के साथ स्क्रीन शेयर कर काम किया है।
इन अभिनेत्रियों ने बाप-बेटे के साथ शेयर की स्क्रीन
माधुरी दीक्षित
इस लिस्ट में कई अभिनेत्रियां शामिल है। अगर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की बात करें तो उन्होंने ऋषि कपूर के साथ काम किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने उनके बेटे रणबीर कपूर के साथ भी काम किया है, लेकिन बता दें कि रणबीर के साथ एक्ट्रेस ने सिर्फ एक गाना किया है। इतना ही बल्कि माधुरी ने विनोद खन्ना के साथ भी काम किया है और एक्ट्रेस ने उनके बेटे अक्षय खन्ना के साथ भी काम कर सुर्खियां बटोरी है।
डिंपल कपाड़िया
इसके साथ ही अगर एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बात करें तो उन्होंने भी विनोद खन्ना के साथ काम किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने उनके बेटे अक्षय खन्ना के साथ भी काम किया है। इतना ही बल्कि डिंपल ने धर्मेंद्र के साथ भी किया है। साथ ही एक्ट्रेस उनके बेटे सनी देओल के साथ भी फिल्मों में काम कर चुकी है।
श्रीदेवी
वहीं, अगर एक्ट्रेस श्रीदेवी की बात करें तो उन्होंने भी धर्मेंद्र के साथ फिल्म ‘नाकाबंदी’ में काम किया। साथ ही एक्ट्रेस ने सनी देओल के साथ फिल्म ‘चालबाज’ में अभिनय किया है। इस लिस्ट में अमृता सिंह का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस ने पर्दे पर धर्मेंद्र और सनी देओल दोनों के साथ काम किया है।
रानी मुखर्जी
इतना ही नहीं बल्कि इस लिस्ट में रानी मुखर्जी का नाम भी शामिल है। उन्होंने भी अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन दोनों के साथ काम किया है। अभिषेक के साथ एक्ट्रेस की फिल्म हिट साबित हुई थी।
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
47 mins agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 hr agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
2 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
3 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
3 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
21 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
22 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines