Mamta Kulkarni: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने हाल ही में ऐलान किया कि वो किन्नड़ अखाड़े की महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा दे रही हैं, लेकिन अब महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने न्यूज 24 से एक्सक्लुसिव बातचीत करते हुए खुलासा किया है कि वो किसी पद से इस्तीफा नहीं दे रही हैं।
डॉ. लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने क्या कहा?
न्यूज 24 से एक्सक्लुसिव बातचीत करते हुए महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी के इस्तीफे वाली बात को पूरी तरह से नकार दिया है। लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कहा है कि ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर थीं, हैं और रहेंगी। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर यमाई ममतानंद गिरि के नाम से ही ममता जी को जाना जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि गुरु पर बात आई तो ममता ने आहत होकर इस्तीफा दिया था लेकिन उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि ममता जी को सजाकर, संवारकर रखना मेरा दायित्व है। पद की गरिमा रखने वालों को ही महामंडलेश्वर बनाया जाएगा। लक्ष्मीनारायण ने ये भी कहा कि सबसे पहले मैं न्यूज 24 पर ही इस बात का खुलासा कर रही हूं।
ममता ने किया था ऐलान
आपको बता दें ममता कुलकर्णी ने हाल ही में महाकुंभ में अपना पिंड दान किया था। इसके बाद उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया था। लेकिन इस पर खूब विवाद हुआ। इसके बाद उन्होंने ऐलान किया है कि वो इस पद से इस्तीफा दे रही हैं। इस ऐलान के बाद ममता एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं। उन्हें लेकर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी।
ममता ने क्या कुछ कहा?
अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए ममता ने कहा कि ‘मैं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे रही हूं। मैं बचपन से ही साध्वी रही हूं और आगे भी रहूंगी…। ममता को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर काफी विवाद पैदा हुआ था। इस विवाद को बढ़ते हुए देख ममता ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और ये फैसला लिया है। हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया कि वो साध्वी की तरह ही अपना जीवन जीने की योजना रखती हैं।
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
5 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines