हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

'मुझे समझ नहीं आता था क्यों…', बिना वजह फिल्मों से निकाले जाने पर Tara Sutaria ने बयां किया दर्द

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया की फिल्म ‘टॉक्सिक’ दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई है. फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी पड़ गई है. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया और अपना दर्द शेयर किया है.

विज्ञापन
बिना वजह फिल्मों से निकाले जाने पर Tara Sutaria ने बयां किया दर्द (PIC- tarasutaria. Instagram)

फिल्म इंडस्ट्री में कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि स्टारर्स को किसी मूवी के लिए चुन लिया जाता है. हालांकि, बाद में उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया जाता है और उनकी जगह किसी दूसरे कलाकार को साइन कर लिया जाता है. वहीं अब यश की मूवी टॉक्सिक की एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) ने भी एक किस्सा शेयर किया है, जब उन्हें कई फिल्मों से इसी तरह निकाल दिया जाता था.

एक्ट्रेस यह किस्सा शेयर करते हुए काफी इमोशनल हो गई है. उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर काफी तकलीफ हुई थी. तारा आज भी उस घटना को भूल नहीं पाई है. चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है.

यह भी पढ़ें: Miss World 2026 में भारत के लिए निकिता पोरवाल जीतेंगी मिस वर्ल्ड का ताज? जानें कब और कहां देख सकेंगे LIVE

विज्ञापन

फिल्मों से निकाले जाने पर क्या बोली तारा सुतारिया?

मरजावां और अपूर्वा फिल्मों में जलवा बिखेर चुकी एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने कहा कि मैं अपने करियर की शुरुआती दिनों में एक मूवी करने वाली थी, लेकिन मुझे अचानक पता चला था कि मैं उस मूवी से बाहर कर दी गई हूं उस फिल्म में नहीं हूं. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि कोई दूसरा ही उस मूवी को करने वाला है. उन्होंने कहा कि मुझे जिस तरीके से यह बात पता चली थी, वो काफी बुरी थी. ऐसा नहीं होना चाहिए था. लेकिन मेरे साथ ऐसा कई बार हुआ था. मैं उस टाइम फिल्म इंडस्ट्री में नई-नई आई थी, जिसकी वजह से मुझे काफी तकलीफ हुई थी. तारा ने आगे कहा कि मुझे इंडस्ट्री और पेशे का स्वभाव ही समझ में नहीं आ रहा था.

एक्ट्रेस ने आगे यह भी कहा कि कई बार मुझे फिल्मों से बाहर निकालने के ऐसे-ऐसे कारण बताए जाते थे, जो समझ में ही नहीं आते थे. मैं आज भी करियर के शुरुआती दिनों में हुए घटनाओं के बारे में सोचती हूं, तो आज भी मुझे तकलीफ होती है. तारा ने कहा कि आप इस तरह की घटना को आसानी से चुटकियों में ही पूरी तरह से भूल तो नहीं सकते हैं ना. एक्ट्रेस ने की जब मैने इंडस्ट्री में समय बिताया, तो समझ आया कि यह सिर्फ मेरे साथ ही नहीं बल्कि कितने लोगों के साथ हुआ है. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola