Tanishaa Mukerji Mother Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुजा (Actress Tanuja) उम्र संबंधित दिक्कतों के चलते हॉस्पिटल में एडमिट हैं। एक्ट्रेस को लेकर जैसे ही ये खबर सामने आई तो फैंस टेंशन में आ गए। काजोल (Kajol) की मां की तबीयत बिगड़ने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। हालांकि, अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। जल्द ही वो डिस्चार्ज होकर घर भी लौट सकती हैं लेकिन अभी फिलहाल वो हॉस्पिटल में ही भर्ती हैं। इस बीच उनकी छोटी बेटी तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) अपने काम में बिजी हैं।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora ने दिखाई दरियादिली, लेकिन फैन ने कर दी ऐसी हरकत… बीच में कूदा बॉडीगार्ड
मां को छोड़ काम पर निकली तनीषा
इन दिनों एक्ट्रेस टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा सीजन 11’ (Jhalak Dikhhla Jaa) में अपने डांस के जलवे दिखाकर फैंस के दिल जीतने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन अब लगता है उनका वर्क कमिटमेंट उनके लिए मुसीबत बन गया है। जिस तरह से अपनी बीमार मां को वो हॉस्पिटल में छोड़ काम पर फोकस कर रही हैं लोगों को ये बात जरा भी पसंद नहीं आ रही। ऐसे में एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया जिसे देखते ही लोगों ने तनीषा को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
तनीषा काम कर हुईं ट्रोल
इस वीडियो में वो खूबसूरत लहंगा चोली में सज-धजकर मीडिया के लिए पोज देती हुई नज़र आ रही हैं। उन्हें देखकर साफ समझ आ रहा है कि वो अपनी परफॉरमेंस के लिए तैयार हुई हैं। इस दौरान वो मीडिया के लिए स्माइल करते हुए भी नज़र आईं। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। इसे देखकर अब यूजर्स तनीषा को खरी-खोटी सुना रहे हैं। ऐसे में एक सोशल मीडिया यूजर ने इस पर कमेंट कर कहा, ‘मुश्किल से एक तो काम मिला है.. उसको भी छोड़कर चली जाए?’ एक ने लिखा, ‘पीआर कैंपेन के लिए पैसा खर्चा गया है।’
फैंस के रिएक्शन
एक शख्स ने लिखा, ‘मुश्किल से इसको काम मिलता है..तो करना ही पड़ेगा न।’ तो कोई बोला, ‘काम जब कभी- कभी मिलता है, तो कमिटमेंट आ ही जाती है। मजाक से हटके – मैं कामना करता हूं कि उनकी मां जल्द ही ठीक हो जाएं।’ एक ट्रोलर ने कहा, ‘पैसों का चक्कर बाबू भैया। पैसों के लिए अपने मां-बाप को देखने भी नहीं जा रहे हैं।’ तो कोई बोला, ‘इसको अभी भी कोई फिल्में मिलती हैं क्या? लेकिन थिएटर में रिलीज तो होती नहीं।’ इसी बीच एक शख्स ने तनीषा को सपोर्ट करते हुए कहा, ‘क्योंकि उसकी बड़ी बहन वहीं है।’
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
59 secs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines