बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) एक बार फिर विवादों में घिर गई है. एक्ट्रेस ने फिल्म पद्मावत के जौहर सीन को लेकर एक बयान दिया था, जिसके बाद से ही वो काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. स्वरा ने मूवी में दिखाए गए जौहर करने वाले महिलाओं की तुलना रेप सर्वाइवर से कर डाली थी. एक्ट्रेस का यह बयान काफी विवादों में घिर गया है. यह मामला इतना बढ़ गया है कि स्वरा को जान से मारने की धमकियां भी मिल रही है.
मैथिली ठाकुर ने क्या कहा?
हालांकि, अब इस पूरी विवाद पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. मीडिया से बात करते हुए मैथिली ठाकुर ने स्वरा के जौहर वाले बयान की कड़ी निंदा की है. मैथिली ने कहा, ‘ये बात बहुत ही बुरी थी. उन्होंने यह बात जिस तरीके और कॉन्फिडेंस के साथ की है, वो काफी बुरी बात है. उन्होंने ने आगे कहा, ‘अगर उन्हें इन सभी चीजों का नॉलेज नहीं हैं, तो उन्हें इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए थी. वो पहले पूरी पढ़ाई कर लें. उसके बाद आकर बोले.
यह भी पढ़ें: नहाय-खाय से छठ पूजा तक… ‘द वन’ में दिखेगा बिहार का महापर्व, जानें कब होगी रिलीज?
स्वरा भास्कर ने क्या कहा था?
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ (Padmaavat) के एक सीन से जुड़ा हुआ है. साल 2018 में स्वरा ने एक लेटर लिखा था, जिसमें उन्होंने जौहर को जिस तरह से दिखाया गया था, इस बात भी सवाल उठाया था और उन्होंने कहा था कि यह परेशान करने वाला है. स्वरा ने यह भी लिखा था कि क्या महिलाओं को रेप और उत्पीड़न की हिंसा से बचने के लिए अपनी जान दे देना सम्मानजनक है. एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि किसी रेप सर्वाइवर को जीने का कोई हक नहीं है?
स्वरा भास्कर ने कब दिया था ‘जौहर’ पर बयान
दरअसल, स्वरा का यह बायन 8 साल पुराना है, जो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. वहीं अब एक्ट्रेस पर राजपूत समाज और कई राजनीतिक संगठनों का उन पर गुस्सा फूट पड़ा है. इतना ही नहीं करणी सेना की महिला विंग और नेताओं ने स्वरा भास्कर की इस सोच को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपराओं का अपमान करार दिया है.
यह भी पढ़ें: Miss World 2026 में भारत के लिए निकिता पोरवाल जीतेंगी मिस वर्ल्ड का ताज? जानें कब और कहां देख सकेंगे LIVE
स्वरा ने दी सफाई
हालांकि, जब यह मामला बढ़ा तो इस पर स्वरा भास्कर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि रानी पद्मावती या जौहर करने वाली वीरांगनाओं को ‘कायर’ नहीं बताया था. एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे फिल्म के सिर्फ इस सीन और उससे जाने वाले समाज में मैसेज से आपत्ति थी.
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
5 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
6 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
8 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
10 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
11 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
12 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines