Sonia Malhar Harassment: साउथ इंडस्ट्री से एक बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। कई एक्ट्रेस अब तक अपने साथ हुई ऐसी घटनाओं का जिक्र कर चुकी हैं जिसके बाद इंडस्ट्री का काला सच दुनिया के सामने आ गया है। अब चकाचौंध भरी इस इंडस्ट्री का वो घिनौना चेहरा सामने आ रहा है जिसे देखकर हर कोई डर गया है। मलयाली एक्ट्रेस सोनिया मल्हार ने अब अपने साथ हुई छेड़छाड़ का किस्सा बताया है। एक्ट्रेस ने रिवील किया कि उनके साथ ये घटिया हरकत साल 2013 में हुई थी।
एक्टर ने गलत तरह से छुआ
दरअसल, उस दौरान एक्ट्रेस इंडस्ट्री में नई-नई थीं। वो फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और उनके साथ एक एक्टर ने सेट पर छेड़छाड़ कर दी। एक्ट्रेस सोनिया मल्हार ने रिवील किया है कि एक यंग एक्टर ने साल 2013 में उन्हें गलत तरह से टच किया था। अब उनके साथ ये गंदी हरकत करने वाला कौन था? एक्ट्रेस ने उस शख्स का नाम रिवील नहीं किया है। उनका कहना है कि वो नाम बताकर उस एक्टर की इमेज खराब नहीं करना चाहतीं। दरअसल, अब एक्ट्रेस उस हादसे को भूलकर उस शख्स की अच्छी दोस्त बन चुकी हैं।
एक्टर ने पकड़ा तो रोने लगीं सोनिया
सोनिया मल्हार ने रिवील किया कि जब वो फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तो गोदाम जैसी जगह पर फिल्म को शूट किया जा रहा था। एक्ट्रेस शॉट के बाद बाथरुम गईं और जब वो लौटीं तो एक एक्टर ने उन्हें पकड़ लिया। जगह सुनसान होने की वजह से वो काफी ज्यादा डर गई थीं और वो रो पड़ीं। हालांकि, जैसे ही एक्टर ने सोनिया को रोते देखा तो उसने तुरंत अपनी गलती की माफी मांग ली। बता दें, उस एक्टर को सोनिया का नेचर पसंद आ गया था और वो उन्हें प्रपोज कर रहा था। ऐसे में एक्ट्रेस ने उसको धक्का मारकर दूर किया और 3-4 दिन के अंदर फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss के विनर का टूटा रिश्ता? सोशल मीडिया पर मिला सबूत
एक्टर की हरकत से घबरा गई थीं एक्ट्रेस
अब एक्ट्रेस ने कहा है कि उन्हें इस घटना से उबरने में काफी समय लगा था। इतना ही नहीं जब एक्ट्रेस ने इस घटना के बारे में पति को बताया तो उन्होंने एक्ट्रेस को कहा कि वो अपने फिल्मी करियर के बारे में एक बार और सोच लें। लेकिन उनके ऊपर परिवार की जिम्मेदारियां थीं तो उन्हें इंडस्ट्री में काम करना पड़ा। ये बात अलग है कि इसके बाद उनके साथ इस तरह की कोई घटना नहीं हुई।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
3 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
5 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
6 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
8 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
8 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
9 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
11 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
12 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
14 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines