हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss में आने से पहले एक्ट्रेस ने एक साथ दी गुड और बैड न्यूज, वायरल हुआ पोस्ट

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 शुरू होने से पहले ही एक बुरी खबर आ गई है। अब एक एक्ट्रेस ने शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। लेकिन उन्होंने फैंस को एक गुड न्यूज भी दी है।

विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट पर अगर आपकी नजर बनी हुई है तो आपको मालूम होगा कि एक्ट्रेस शांति प्रिया (Shanthi Priya) के रियलिटी शो में आने की खबरें हैं। कहा जा रहा है कि शांति प्रिया सलमान खान (Salman Khan) के शो का हिस्सा बन सकती हैं। अब 6 अक्टूबर को पता चलेगा कि आखिर शो में कौन शामिल होगा और कौन नहीं। बाकी नामों को लेकर तो कन्फ्यूजन उसी दिन दूर होगी लेकिन शांति प्रिया अब शो का हिस्सा होंगी या नहीं ये आज ही क्लियर हो गया है।

शांति प्रिया होंगी बिग बॉस 18 का हिस्सा?

अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस को एक गुड न्यूज दी है और बैड न्यूज भी दी है। उन्होंने सबसे पहले तो उन रूमर्स में कितनी सच्चाई है ये रिवील किया है। शांति प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी से एक पोस्ट लिखा है और बिग बॉस को लेकर सफाई दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘सभी को हेलो, मुझे उम्मीद है कि ये मैसेज आपको अच्छा लगेगा, मैं इस साल बिग बॉस 18 में मेरे पार्टिसिपेशन के बारे में चल रही अफवाहों को संबोधित करने के लिए एक पल लेना चाहती हूं।’

एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं ये साफ करना चाहता हूं कि, अटकलों के बावजूद, मैं बिग बॉस 18 का हिस्सा नहीं बनूंगी। मैं अपने फैंस से मिले प्यार और समर्थन की सराहना करती हूं। लेकिन इस बार, इस साल मेरे पास कुछ काम बाकी हैं और मेरा विश्वास करो, मैं आप सभी को निराश नहीं करूंगी। आपके निरंतर समर्थन के लिए आप सभी को मेरा प्यार और आभार। हार्दिक शुभकामनाएं, शांति प्रिया।’

शांति प्रिया ने बिग बॉस 18 में शामिल होने से किया इनकार

यह भी पढ़ें: गाड़ी की वैलिडिटी से कम चली इन सेलेब्स की शादी, Urmila Matondkar ने तो 8 साल में ही लिया तलाक

फैंस से किया खास वादा

अब एक्ट्रेस ने भले ही इस साल शो में आने से इनकार कर दिया है, लेकिन उन्होंने ये कहकर अपने चाहने वालों को तसल्ली जरूर दे दी है कि वो अगले सीजन शो में नजर आ सकती हैं। यानी शांति प्रिया को शो करने से कोई परहेज नहीं है। इस बार काम बीच में आने की वजह से वो सलमान के शो का हिस्सा नहीं बन पाईं। वहीं, अब फैंस अगले सीजन उनका इंतजार करेंगे।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें