Director Arindam Sil: साउथ सिनेमा पूरी तरह से बदनाम हो चुका है। जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद से हर कोई सामने आ रहा है और अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा कर रहा है। बीते कुछ दिनों से कई बड़े लोगों के नाम इसमें सामने आए हैं। हालांकि अब एक और नाम इस गंदगी में शामिल हो चुका है। फेमस एक्ट्रेस ने फिल्म डायरेक्टर पर संगीन आरोप लगाते हुए खुद के संग हुए मिसबिहेव का खुलासा किया है।
अरिंदम सिल पर संगीन आरोप
दरअसल, हाल ही में एक एक्ट्रेस ने निर्देशक अरिंदम सिल पर संगीन आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस का आरोप है कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी सहमति के बिना निर्देशक ने सार्वजनिक रूप से उन्हें किस किया। एक्ट्रेस ने कहा कि ये सब देखकर मैं हैरान रह गई थी। मुझे नहीं समझ आया कि मैं क्या करूं। एक्ट्रेस का कहना है कि अब वो इसके खिलाफ आवाज उठाएंगी और कानूनी सहायता लेंगी।
सार्वजनिक माफी चाहती थीं एक्ट्रेस
इस बारे में बात करते हुए पश्चिम बंगाल महिला आयोग (डब्ल्यूबीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष लीना गंगोपाध्याय ने टीओआई से बातचीत में कहा कि अभिनेत्री ने हमें बताया है कि उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया और इसलिए वह लिखित रूप में सार्वजनिक माफी चाहती थीं। हालांकि इस पर अरिंदम ने सफाई दी है और कहा है कि ये सब अनजाने में हुआ था। हालांकि एक्ट्रेस ने इसका विरोध किया और कहा कि डायरेक्टर ने मुझसे ये भी पूछा है कि क्या मुझे किस करना पसंद है।
Arindam Sil
लोगों का काम कहना है- सिल
इस मामले पर टीओआई संग बात करते हुए सिल ने कहा कि अभी मेरे दिमाग में कुछ भी नहीं है। मैं अपनी अंतरात्मा से बेहद पॉजिटिव हूं। अगर मेरी किसी अनजानी हरकत के लिए उसे बुरा लगा है तो मुझे खेद है। बाकी, मैं इसे समय पर छोड़ता हूं। लोगों को जो भी कहना है कहने का अधिकार है, लेकिन मुझे लगता है कि वे सच्चाई नहीं जानते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह घटना 3 अप्रैल को ‘एकती खुनीर संधाने मितिन’ के सेट पर हुई थी।
एक्ट्रेस ने किया खुलासा
एक्ट्रेस ने बताया कि डायरेक्टर ने पहले कहा था कि मैं उनकी गोद में बैठूं, लेकिन मैंने इस गंभीरता से लिया और साफ मना कर दिया। हालांकि सिल ने बेहद हक जताते हुए और सख्त होकर कहा कि मैं कह रहा हूं- बैठो। एक्ट्रेस ने कहा कि वो इस तरह का बर्ताव करेंगे मुझे नहीं पता था। जब मैं ना चाहते हुए भी उनकी गोद मैं बैठी तो उन्होंने मेरे गाल पर किस किया और मुझे बेहद हैरानी हुई। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुझे नहीं पता था कि ऐसा कुछ होगा। हालांकि वो अपने आपको निर्दोष बताते हैं और ऐसा बिहेव करते हैं, जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो। हालांकि उस वक्त वहां सब मौजूद थे और ऐसे हंस रहे थे जैसे कोई मजाक चल रहा है।
यह भी पढ़ें- मशहूर सिंगर की आंखों की रोशनी हुई कम, गंभीर इंफेक्शन से हो रही दिक्कत, फैंस को हुई चिंता
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines