'छोटी सरदारनी' फेम रुतुजा सावंत कास्टिंग काउच का शिकार, कहा- अब से क्रॉस-चेक कर मीटिंग करूंगी

Rutuja Sawant, Victim of Casting Couch, Mumbai, Entertainment News

रुतुजा सावंत

विज्ञापन

मुंबई: टीवी अभिनेत्री रुतुजा सावंत कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। हाल ही में मीडिया में दिए बयान में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने अपने साथ हुई घटना को शेयर करते हुए बताया, करियर के शुरुआती वर्षों में मैं एक बार कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी है। उन्होंने कहा, वह मेरे जीवन की सबसे डरावनी घटनाओं में से एक थी।

एजेंट ने जबरदस्ती गले लगाया 

आगे रुतुजा ने बताया, शुरूआती दिनों के संघर्ष में ऑडिशन देना सामान्य बात है। 20 साल की उम्र में जब मैं काम की तलाश कर रही थी, तो एक दिन मुझे एक एजेंट का फोन आया, जिसने मुझे एक मीटिंग के लिए अपने ऑफिस आने को कहा। उन्होंने कहा कि एजेंट काम के बारे में चर्चा करने की बजाए वह मेरे करीब आया और उसने मुझे पकड़ने की कोशिश की। उनका कहना था कि इस घटना से मैं इतना काफी डर गई और उस समय वहां से भाग निकली।

Advertisment

 घटना से मुझे सीख मिली 

रुतुजा ने आगे कहा कि उस घटना से मैंने एक सीख ली अब में किसी से मिलने पर पहले से अधिक सावधानी बरतती हूं। हमेशा मीटिंग करने से पहले खासकर जिन्हें मैं नहीं जानती उनसे मिलने अपने साथ किसी को लेकर जाती हूं। उनसे मिलने से पहले उनके बारे में क्रॉस-चेक कर लेती हूं। रुतुजा सावंत टीवी शो ‘मेहंदी है रचने वाली’, ‘छोटी सरदारनी’ और पिशाचिनी’ जैसी टीवी सीरियल में दमदार भूमिका निभा चुकी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ