इंटरनेट पर लीक हुए एक्ट्रेस के इंटीमेट वीडियो, देखकर लोगों को आ गई शर्म, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Actress Bold Scenes Leaked on Internet: अक्सर फिल्मी सितारों के प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो जाते है जिससे विवाद होना लाजमी है। अब इसी बीच एक एक्ट्रेस की फिल्म के बोल्ड सीन इंटरनेट पर लीक हो गए जिसपर अब अभिनेत्री की जमकर ट्रोलिंग हो रही है। इसी ट्रोलिंग पर अब एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है।

Actress Bold Scenes Leaked on Internet

Actress Bold Scenes Leaked on Internet

विज्ञापन

Actress Bold Scenes Leaked on Internet: सोशल मीडिया पर लीक हुए बोल्ड सीन्स के चलते अभिनेत्री रूहानी शर्मा पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘आगरा’ के इंटरनेट पर लीक हुए सीन्स पर अब चुप्पी तोड़ी है। रूहानी शर्मा ने ऑनलाइन लीक हुए सीन्स के बाद हुई ट्रोलिंग के बारे में जानकारी देते हुए उस पर अपने विचार रखे हैं। आपको बता दें फिल्म ‘आगरा’ की कांस फिल्म फेस्टिवल डायरेक्टर्स’ फोर्टनाइट में 2023 में प्रीमियर हुआ था। हाल ही में फिल्म के इंटिमेट सीन लीक हो गए और इस पर इंटरनेट पर कई प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

फिल्म के सीन लीक होने के बाद ट्रोलिंग

फिल्म ‘आगरा’ के इंटीमेट सीन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इसके कारण रूहानी शर्मा को भारी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोग उन्हें इन सीन्स के लिए काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं , जबकि कुछ उनके गलत इरादों पर निशाना साध रहे हैं। रुहानी ने इन सभी चीजों पर अपने नोट में खुलकर बात की और वो क्या फील कर रही हैं, ये अपने फैंस को बताया।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने नोट में क्या-कुछ लिखा?

रूहानी शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, “ये बेहद निराशाजनक है कि हमारी महीनों की मेहनत और डेडिकेशन को इस तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। एक आर्ट फिल्म बनाना आसान नहीं होता, इसमें बहुत सारी चुनौतियां और मेहनत शामिल होती है।” उन्होंने आगे कहा, “जो लोग बिना समझे तुरंत फैसले लेते हैं, उन्हें ये जानना चाहिए कि एक प्रोजेक्ट को पूरा करने में कितना खून-पसीना और मेहनत लगती है। इसे सबको समझने की जरूरत है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ruhani Sharma (@ruhanisharma94)

विज्ञापन

फिल्म को लेकर रुहानी शर्मा ने क्या कहा?

रूहानी शर्मा ने अपनी फिल्म ‘आगरा’ को प्यार से बनाई गई फिल्म बताया और इसके कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने पर गर्व जताया। उन्होंने कहा, “मैं अपनी फिल्म और टीम पर पूरी तरह से गर्व महसूस करती हूं। जिन लोगों को इस फिल्म की शैली की समझ नहीं है, उनसे मैं विनम्रता से अनुरोध करती हूं कि वो हमारी कला का सम्मान करें। कला हमेशा आसान नहीं होती, इसका उद्देश्य हमें चुनौती देना और भावनाओं को जागरुक करना होता है।”

विज्ञापन

 

रूहानी शर्मा के आने वाले प्रोजेक्ट्स 

रूहानी शर्मा की फिल्म ‘आगरा’ हिंदी सिनेमा में उनकी पहली बड़ी फिल्म होगी। इससे पहले, उन्होंने 2019 में Zee5 की वेब सीरीज ‘Poison’ और इस साल जियो सिनेमा की वेब फिल्म ‘Blackout’ में काम किया है। तेलुगू फिल्मों में सक्रिय रहने वाली रुहानी जल्द ही तमिल फिल्म ‘Mask’ में भी नजर आएंगी। तेलुगू में, उन्होंने इस साल ‘Saindhav’, ‘Operation Valentine’, और ‘Sriranga Neethulu’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ